Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई 

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर, भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई 

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 61 रनों से जीत हासिल की है।

साथ ही इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना जीत का आंकड़ा 8-1 से और मजबूत कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 175 रनों का एक मजबूत स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान सिर्फ 114 रनों पर ही सिमट गई।

भारत बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ईशान किशन (77) की शानदार पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 175 रन बनाए।

किशन ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके व 3 छक्के लगाए। साथ ही भारत के लिए तिलक वर्मा ने 25 और सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 27 और रिंकू सिंह 11* रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो युवा स्पिनर सैम अयूब ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी व उस्मान तारीक के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब पाकिस्तान भारत से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवरों में महज 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ही 44 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी ने बड़ा योगदान नहीं दिया। इनफाॅर्म साहिबजादा फरहान 0, सैम अयूब 6, सलमान अली आगा 4 और अनुभवी बाबर आजम ने 5 रन बनाकर निराश किया।

दूसरी ओर, भारत की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा के हाथ 1-1 सफलता लगी।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...