Skip to main content

ताजा खबर

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X)
Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) की कोचिंग शैली की तुलना करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। बता दें कि गंभीर की कोचिंग में जब टीम इंडिया को यूके दौरे पर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, तो सोशल मीडिया पर उन्हें हटाने की मांग ने भी जोर पकड़ लिया।

आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ किसी टी20 सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की। तो इसके बाद मैन इन ब्लू को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 (4-0) और उसके बाद वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, इसके बाद जब जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का अंतरिम कोच बनाया गया, तो भारत ने 3-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की।

तो वहीं, अब गंभीर और लक्ष्मण के कोचिंग स्टाइल की तुलना करते हुए, कैफ ने बताया कि CoE प्रमुख ने एक जिम्बाब्वे दौरे पर अतिरिक्त ऑल-राउंडर पर निर्भर रहने के बजाय 7 बल्लेबाजों और 4 गेंदबाजों के पारंपरिक कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया।

मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद कैफ ने कहा- “जिम्बाब्वे में VVS लक्ष्मण ने एक पारंपरिक कॉम्बिनेशन पर भरोसा करके बहुत अच्छा काम किया। सात प्रॉपर बल्लेबाज और चार प्रॉपर गेंदबाज। उन्होंने सिर्फ दिखावे के लिए आठवें नंबर पर ऑलराउंडर खोजने पर बहुत ज्यादा जोर नहीं दिया। उन्होंने अपनी प्लेइंग XI पर साफ तौर पर भरोसा जताया। जब कोई नया कोच आता है, तो आसान मैच जीतने की उम्मीद तो होती ही है, लेकिन विदेश में होने वाले मुश्किल दौरों के दौरान दबाव बढ़ जाता है।”

कैफ ने आगे युवा कप्तान गिल को लेकर कहा “मैं कोच के बजाय कप्तान पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं। कोच टीम को गाइड तो करेगा, लेकिन कप्तान का कार्यकाल 10-12 साल तक चल सकता है। मैं यह देखना चाहता हूं कि मुश्किल समय में शुभमन गिल अपने खिलाड़ियों को कैसे मोटिवेट करते हैं और टीम को कैसे संभालते हैं। उन्होंने अपनी IPL टीम, गुजरात टाइटंस को बनाकर और उसकी कप्तानी करके बेहतरीन लीडरशिप क्वालिटी दिखाई है। वह युवा हैं, लेकिन उनमें भारत के लिए लंबे समय तक लीडर बने रहने की क्षमता है।”

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

PCB ने हमजा नजर पर लगाया दो साल का बैन, साथ ही साथ ठोका 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना

PCB Slaps Two-Year Ban and PKR 1 Million Fine on Hamza Nazar (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेटर हमजा नजर पर दो साल का बैन और 10...

गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं को अजिंक्य रहाणे का बड़ा संदेश, कहा टेस्ट टीम को सीनियर्स की जरूरत

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर अपनी राय...

2027 वर्ल्ड कप की रेस में शमी-भुवनेश्वर, आकाश चोपड़ा ने बताई किसकी दावेदारी मजबूत

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में वापसी...