
Mitchell Marsh (Image Credit- Twitter X)
जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि अब ग्रोइन इंजरी की वजह से मिचेल मार्श, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनके कवर के रूप में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को श्रीलंका भेजा है।
दूसरी ओर, यह ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। पहले ही ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की इंजरी के सामना कर रही है। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में कप्तान मिचेल मार्श का टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पहले ही मैच से बाहर होना, टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
इस बीच, स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मार्श के बैकअप के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है, ताकि अगर मार्श टूर्नामेंट में आगे के मैचों से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह ली जा सके। स्मिथ आधिकारिक तौर पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन वे स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया
दूसरी ओर, मिचेल मार्श के पहले मैच से बाहर होने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- “उन्हें (मिचेल मार्श) को शरीर में लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है जिससे उनकी चलने-फिरने की क्षमता सीमित हो रही है। स्कैन से आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है, और उन्हें आराम और रिहैब की आवश्यकता होगी। खेल में उनकी वापसी लक्षणों के समाधान और चिकित्सा सलाह पर निर्भर करेगी। स्टैंडबाय खिलाड़ी स्टीव स्मिथ श्रीलंका जाएंगे ताकि वे वहां के वातावरण के अनुकूल ढल सकें और जरूरत पड़ने पर तैयारी कर सकें।”
जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं टर्बनेटर हरभजन सिंह? आज मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई
3 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में क्या सैमसन की जगह खेलेंगे सूर्यवंशी? कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11
ENG vs IND: क्या मैनचेस्टर में भी पड़ेगी खराब मौसम की मार? दूसरे T20I से पहले जानें वेदर अपडेट

