Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: इंजरी की वजह से आयरलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया से जुड़े

T20 World Cup 2026: इंजरी की वजह से आयरलैंड के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया से जुड़े

Mitchell Marsh (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि अब ग्रोइन इंजरी की वजह से मिचेल मार्श, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उनके कवर के रूप में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को श्रीलंका भेजा है।

दूसरी ओर, यह ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। पहले ही ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की इंजरी के सामना कर रही है। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में कप्तान मिचेल मार्श का टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पहले ही मैच से बाहर होना, टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

इस बीच, स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मार्श के बैकअप के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है, ताकि अगर मार्श टूर्नामेंट में आगे के मैचों से बाहर हो जाते हैं तो उनकी जगह ली जा सके। स्मिथ आधिकारिक तौर पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन वे स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, मिचेल मार्श के पहले मैच से बाहर होने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- “उन्हें (मिचेल मार्श) को शरीर में लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है जिससे उनकी चलने-फिरने की क्षमता सीमित हो रही है। स्कैन से आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है, और उन्हें आराम और रिहैब की आवश्यकता होगी। खेल में उनकी वापसी लक्षणों के समाधान और चिकित्सा सलाह पर निर्भर करेगी। स्टैंडबाय खिलाड़ी स्टीव स्मिथ श्रीलंका जाएंगे ताकि वे वहां के वातावरण के अनुकूल ढल सकें और जरूरत पड़ने पर तैयारी कर सकें।”

আরো ताजा खबर

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का अमेरिका में बड़ा निवेश, न्यू जर्सी में शुरू किया नया क्रिकेट एकेडमी सेंटर

Delhi Capitals (Image credit Twitter – X) दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट एकेडमी ने अमेरिका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए न्यू जर्सी में नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है।...

ENG vs IND 2026: मैनचेस्टर में क्या हैं भारत के टी20 रिकाॅर्ड्स? यहां जानें 

Old Trafford, Manchester (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 2nd T20I: match preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में 5 मैचों की टी20आई सीरीज के...

‘मैकुलम अच्छे इंसान हैं, लेकिन अच्छे कोच नहीं’ – इंग्लैंड टीम के खराब प्रदर्शन पर माइकल वॉन का बड़ा बयान

Brendon McCullum (L) and Rob Key (R) (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंग्लैंड की लीडरशिप पर तीखा हमला किया है, और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम...