Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 2nd T20I: match preview (image via getty)
ENG vs IND 2026, 2nd T20I: match preview (image via getty)

भारतीय क्रिकेट टीम 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में 5 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई में इंग्लैंड का सामना करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

पहला टी20आई डरहम के चेस्टर-ले-स्ट्रीट मैदान पर लगातार बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था। लेकिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार खेल दिखाया, जिसमें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए थे। दोनों टीमें दूसरे टी20आई में सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी।

ENG vs IND, 2nd T20I मैच डिटेल्स

मैच  इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टी20आई, भारत का इंग्लैंड दौरा 2026
वेन्यू एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तारीख और समय  4 जुलाई 2026, भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल और जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर: पिच रिपोर्ट

उम्मीद है कि पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाज गेंद को सीम और स्विंग करा पाएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। जो बल्लेबाज क्रीज पर समय बिताने को तैयार होंगे, वे काफी रन बना पाएंगे। नए बल्लेबाज के लिए आते ही बाउंड्री लगाना आसान नहीं होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग करने का फैसला कर सकता है, क्योंकि एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पिछले तीन टी20आई मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  31
भारत ने जीते 18
इंग्लैंड ने जीते  12
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  19 सितंबर, 2007 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  1 जुलाई, 2026 (कोई नतीजा नहीं)

ENG vs IND: अनुमानित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड/जोफ्रा आर्चर

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बुमराह और पंत की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Jasprit Bumrah (Photo by Sydney Seshibedi – Gallo Images/Getty Images) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की उम्मीद है। भारत ए...

अर्शदीप सिंह की चमक सकती है किस्मत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में मिल सकता है मौका

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त है। इस दौरे पर टी20 और वनडे मुकाबलों के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।...

NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा तीसरा T20, जानें वेलिंगटन के मौसम का हाल 

Hnry Stadium, Wellington (Image Credit- Twitter X) NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर,...

वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूर्व भारतीय कप्तान ने चुने पांच तेज गेंदबाज, शमी-हर्षित को नहीं दी जगह

Mohammed Shami and Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर अपनी पसंद के पांच तेज...