Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: USA vs SA सुपर-8 मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup 2024 USA vs SA सुपर-8 मैच के लिए देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

USA & SA (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं और टॉप आठ टीमें सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। सुपर 8 स्टेज की शुरुआत 19 जून से ग्रुप 2 के साउथ अफ्रीका और यूएसए के मुकाबले के साथ होगी। इस आर्टिकल में हम आपको इस मैच के लिए यूएसए और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है इसके बारे में बताएंगे।

USA (यूएसए)

सुपर 8 में यूएसए का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम से होगा। वैसे तो इस टी20 वर्ल्ड कप में यूनाइटेड स्टेट्स की टीम ने शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में कनाडा को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हराया। वहीं उन्होंने ग्रुप स्टेज के मैच में भारत को भी कड़ी टक्कर दी। ऐसे में यूएसए की टीम इस मैच में भी अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। बता दें कि, इस वर्ल्ड कप में अब तक अमेरिका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

यूएसए प्लेइंग XI:

स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गोउस, आरोन जोन्स, नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुष केंजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान।

साउथ अफ्रीका (South Africa)

साउथ अफ्रीका की बात करें तो ये टीम इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीतकर ग्रुप डी में टॉप पोजिशन हासिल की। ऐसे में एडेन मार्करम एंड कंपनी आने वाले मैचों में इस विनिंग स्ट्रीक को जारी रखना चाहेगी। टीम ने ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेला था जहां उन्हें एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अगर कोई प्लेयर चोटिल न हो तो टीम यूएसए के खिलाफ मैच में भी उसी प्लेइंग के साथ उतर सकती है।

साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI:

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन, तबरेज शम्सी

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...