Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: USA vs IRE मैच हुआ रद्द, पाकिस्तान ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेले बिना ही टूर्नामेंट से बाहर

T20 World Cup 2024 USA vs IRE मैच हुआ रद्द पाकिस्तान ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेले बिना ही टूर्नामेंट से बाहर

Florida Cricket Ground & Pakistan Team (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 30वां मुकाबला आज (14 जून) फ्लोरिडा में अमेरिका और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला था। लेकिन भारी बारिश के चलते मुकाबला रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें फ्लोरिडा के मियामी में तूफान आया था, जिसके बाद से बाढ़ के हालात बन गए हैं। जिसके चलते पहले ही अनुमान लगाया गया था कि यहां होने वाले मैच बारिश के भेंट चढ़ सकते हैं, और ठीक ऐसा ही हुआ है।

मैच रद्द होने से यूएसए टीम को बड़ा फायदा हुआ है, टीम सुपर-8 में पहुंच गई है और वहीं दूसरी पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप की रनर-अप पाकिस्तान जारी टूर्नामेंट से हुई बाहर

फ्लोरिडा में अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 साझा करने पड़े हैं। यूएसए चार मैचों में दो जीत, 5 अंक के साथ ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान इस वक्त तीन मैचों में एक जीत और 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अगर पाकिस्तान अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ जीत भी जाता है तो टीम के पास सिर्फ 4 अंक ही रहेंगे और टीम इससे सुपर-8 में नहीं पहुंच सकती है। लेकिन इस वक्त फ्लोरिडा के मौसम को देखते हुए लग रहा है कि 16 जून को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला भी बारिश के भेंट चढ़ सकता है।

ग्रुप स्टेज में यूएसए और भारत के खिलाफ पाक को झेलनी पड़ी है शर्मनाक हार

टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप स्टेज राउंड में पाकिस्तान ने पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेला था। इस मैच में यूएसए ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को 5 रनों से हराया था, जो टूर्नामेंट के इतिहास के बड़े अपसेट्स (Upsets) में से एक हैं। वहीं फिर भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान मजबूत नजर आ रही थी।

टीम ने भारत को 19 ओवरों में 119 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। लेकिन टीम 20 ओवरों में 120 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई, और 6 रनों से हार झेलनी पड़ी। अगर पाकिस्तान की टीम इन दोनों में से कोई एक मैच भी जीती होती तो शायद कहानी आज थोड़ी अलग होती।

আরো ताजा खबर

7 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: आज से 20 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए लड़ेंगी आज (7 फरवरी) से T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू...

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...