Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024 Prize money: ट्रॉफी जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ों रूपये, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

T20 World Cup 2024 Prize money: ट्रॉफी जीतने वाली टीम को मिलेंगे करोड़ों रूपये, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

T20 World Cup 2024 (Photo Source: X)

T20 World Cup 2024 Prize money- टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज यानी शनिवार 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाना है। रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजरें जहां 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे खत्म करने पर होगी, वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार कोई वर्ल्ड कप का खिताब उठाना चाहेगा।

आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ICC प्राइज मनी के ऐलान पहले ही कर चुका है। इस साल पहले की तुलना में प्राइज मनी में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में चैंपियन बनने वाली टीम के साथ हारने वाली टीम भी मालामाल हो जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि टीमों को कितना प्राइज मनी मिलेगा, तो आइए हम आपको इन सब सवालों का जवाब देते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 प्राइज मनी (T20 World Cup 2024 Prize money)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी ने इस बार कुल 11.25 मिलियन डॉलर लगभग 93.7 करोड़ रुपए की प्राइज मनी रखी है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल जीतने वाली टीम को 2.45 मिलियन डॉलर करीब 20 करोड़ 42 लाख रुपये तो हारने वाली टीम को 1.28 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो भारतीय रुपए में करीब 10.67 करोड़ रुपए  मिलेंगे।

सेमीफाइनल और सुपर 8 में पहुंचने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़

भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीम को 7,87,500 डॉलर यानी करीब 6.5 करोड़ रुपए की ईनामी राशि से नवाजा जाएगा। वहीं सुपर-8 में इन टॉप-4 टीमों के अलावा जगह बनाने वाली यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को 3.17 करोड़ रुपए मिलेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। 9वें से 12वें पायदान पर रहने वाली टीमों को लगभग 2.06 करोड़ तो 13 से 20वें पायदान पर रहने वाली टीमों को 1.87 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 प्राइज मनी (T20 World Cup 2024 Prize money)

पोजीशन प्राइज मनी (USD) प्राइज मनी (INR)
विनर $2,450,000 ₹ 20,42,49,000
रनर अप $1,280,000 ₹ 10,68,06,400
सेमीफाइनल में हार $787,500 ₹ 6,58,07,250
दूसरे राउंड में हारने वाली टीमें $382,500 ₹ 3,19,50,750
9वें-12वें स्थान पर रहने वाली टीम $247,500 ₹ 2,06,90,250
13वें -20वें स्थान पर रहने वाली टीमें $225,000 ₹ 1,87,65,000

আরো ताजा खबर

SM Trends: 7 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एक्स अकाउंट पर टीम के विदेशी खिलाड़ी के एक बच्चे की वीडियो को शेयर किया है।...

बड़ी खबर! आईपीएल को टक्कर देने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया 4 मिलियन डाॅलर का ऑफर 

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनुभवी गेंदबाज व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 4 मिलियन डाॅलर (करीब 22 करोड़...

IPL 2026, Match 51: DC बनाम KKR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स शुक्रवार, 8 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में वापसी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है। यह चल रहे इंडियन...

शिखर धवन ने गुरुग्राम में सोफी शाइन के साथ अपनी शादी रजिस्टर करवाई, पूरी जानकारी पढ़ें यहां

Shikhar Dhawan and Sophie Shine (image via X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व स्टार शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए पड़ाव में एक और अहम कदम उठाया है। इस चहेते...