
T20 World Cup 2024 (Photo Source: X)
T20 World Cup 2024 Prize money- टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज यानी शनिवार 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाना है। रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजरें जहां 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे खत्म करने पर होगी, वहीं साउथ अफ्रीका पहली बार कोई वर्ल्ड कप का खिताब उठाना चाहेगा।
आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ICC प्राइज मनी के ऐलान पहले ही कर चुका है। इस साल पहले की तुलना में प्राइज मनी में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में चैंपियन बनने वाली टीम के साथ हारने वाली टीम भी मालामाल हो जाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि टीमों को कितना प्राइज मनी मिलेगा, तो आइए हम आपको इन सब सवालों का जवाब देते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 प्राइज मनी (T20 World Cup 2024 Prize money)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए आईसीसी ने इस बार कुल 11.25 मिलियन डॉलर लगभग 93.7 करोड़ रुपए की प्राइज मनी रखी है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल जीतने वाली टीम को 2.45 मिलियन डॉलर करीब 20 करोड़ 42 लाख रुपये तो हारने वाली टीम को 1.28 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो भारतीय रुपए में करीब 10.67 करोड़ रुपए मिलेंगे।
सेमीफाइनल और सुपर 8 में पहुंचने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़
भारत और साउथ अफ्रीका के अलावा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीम को 7,87,500 डॉलर यानी करीब 6.5 करोड़ रुपए की ईनामी राशि से नवाजा जाएगा। वहीं सुपर-8 में इन टॉप-4 टीमों के अलावा जगह बनाने वाली यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को 3.17 करोड़ रुपए मिलेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। 9वें से 12वें पायदान पर रहने वाली टीमों को लगभग 2.06 करोड़ तो 13 से 20वें पायदान पर रहने वाली टीमों को 1.87 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 प्राइज मनी (T20 World Cup 2024 Prize money)
| पोजीशन | प्राइज मनी (USD) | प्राइज मनी (INR) |
| विनर | $2,450,000 | ₹ 20,42,49,000 |
| रनर अप | $1,280,000 | ₹ 10,68,06,400 |
| सेमीफाइनल में हार | $787,500 | ₹ 6,58,07,250 |
| दूसरे राउंड में हारने वाली टीमें | $382,500 | ₹ 3,19,50,750 |
| 9वें-12वें स्थान पर रहने वाली टीम | $247,500 | ₹ 2,06,90,250 |
| 13वें -20वें स्थान पर रहने वाली टीमें | $225,000 | ₹ 1,87,65,000 |
अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील
दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी
‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह
‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

