Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: Match-38, SL vs NED Match Prediction: श्रीलंका vs नीदरलैंड्स के बीच का मैच कौन जीतेगा?

SL vs NED (Photo Source: X/Twitter)

SL vs NED Match Preview (मैच प्रीव्यू):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 38वां मैच श्रीलंका (Sri Lanka) और नीदरलैंड्स (Netherlands) के बीच 17 जून को डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में नीदरलैंड्स तीन मैचों में एक जीत, 2 अंकों के साथ दूसरे और श्रीलंका तीन मैचों में दो हार, एक अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। नीदरलैंड्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, वहीं श्रीलंका रेस से बाहर हो चुकी है।

नीदरलैंड्स को बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं श्रीलंका का पिछला मैच नेपाल के खिलाफ था, जो बारिश के चलते रद्द  हो गया था।

SL vs NED Match Details (मैच जानकारी):

मैच
जानकारी
मैच
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, ग्रुप-D, 38वां मैच
वेन्यू
डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड
दिन और समय
17 जून, सोमवार, सुबह 6 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

खेले गए कुल मैच
3
श्रीलंका ने जीते
3
नीदरलैंड्स ने जीते
0
नो रिजल्ट
0
टाई
0

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है। जिसके चलते यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच स्पिनरों के लिए भी अनुकूल हो जाएगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

श्रीलंका (Sri Lanka):

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा

नीदरलैंड्स (Netherlands):

माइकल लेविट, मैक्स ओ डोड, विक्रमजीत सिंह, साइब्रांड एंग्लब्रेचेट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), बास डी लीड, लोगान वैन बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरन, विवियन किंग्मा

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

साइब्रांड एंग्लब्रेचेट ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 22 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली थी। वह श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

नुवान तुषारा ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिया था। वह नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

SL vs NED Today’s Match Prediction: जो भी टीम टॉस जीतेगी वो मैच जीत सकती है

सिनैरियो 1

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 35-45

पहली पारी का स्कोर- 140-150

श्रीलंंका ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 145-155

नीदरलैंड्स ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...