
Afghanistan vs Bangladesh (Image Credit- Twitter X)
जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच नंबर 52 में अफगानिस्तान का सामना बांग्लादेश से होने वाला है। बता दें कि सुपर 8 स्टेज का यह आखिरी मैच Arnos Vale Ground Kingstown सेंट विन्सेंट में खेला जाएगा। बांग्लादेश पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वो अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का खेल खराब कर सकती है। आइए देखते हैं इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
अफगानिस्तान (AFG)
जारी टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाफ सुपर 8 के अपने पहले मैच में 47 रनों से गंवाने के बाद अफगान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की।
टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए कंगारू टीम को 21 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा है। अगर अफगान टीम बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है और भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा दे, तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI: रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, नेंगेयेलिया खरोटे, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।
बांग्लादेश (BAN)
दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट टीम की बात की जाए तो सुपर 8 में उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पूरे टूर्नामेंट की तरह सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम की बल्लेबाजी ने निराश किया, जिसकी वजह से उन्हें 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
तो वहीं इसके बाद दूसरे मैच में उन्हें भारत ने 50 रनों से हराया था। इस हार के बाद वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, अपने आखिरी सुपर 8 मैच को जीतकर वे टूर्नामेंट को एक अच्छे नोट पर खत्म करना चाहेंगे।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI: तंजिद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल होसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदौय, महमदुल्लाह, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

