
United States vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया है। टूर्नामेंट में यह पाकिस्तान का पहला मैच था, जिसमें डेब्यूटेंट टीम यूएसए ने उन्हें करारी शिकस्त दी। बाबर आजम एंड कंपनी की इस हार के बाद दिग्गज क्रिकेटरों ने टीम की कड़ी आलोचना की है।
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाने में कामयाब रही। इसके जवाब में मेजबान अमेरिका ने भी 20 ओवर में 159 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद मैच सुपर ओवर में गया, जहां अमेरिका ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सकी।
युवराज सिंह ने पाक टीम की गलती को किया उजागर
मैच के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पाक टीम की गलती को उजागर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, पहली बात जो मुझे यह नहीं समझ आई कि फखर जमान ने एक लेफ्ट ऑर्म पेसर के सामने स्ट्राइक क्यों नहीं ली, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं के गेंदबाजों को खेलना आसान होता है।
वहीं युवराज सिंह ने अमेरिकी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा, पाकिस्तान को अब भारत के खिलाफ सख्त जीत की जरूरत है। उन्हें निश्चित रूप से बेहतर बल्लेबाजी और फील्डिंग करनी होगी। हालांकि, भारत की मजबूत शुरुआत के साथ, हमें हराना मुश्किल होगा।
टीम इंडिया की बात करें तो मेन इन ब्लू ने आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की और आयरलैंड को सिर्फ 96 रनों पर समेट दिया। इसके बाद रोहित शर्मा के जबरदस्त अर्धशतक की बदौलत भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!
“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो
“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत
SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

