Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: मैं भाग्यशाली था कि मुझे इस यूनिट की कप्तानी करने का मौका मिला: रोहित शर्मा 

T20 World Cup 2024 मैं भाग्यशाली था कि मुझे इस यूनिट की कप्तानी करने का मौका मिला रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Photo Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान फैंस से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। साथ ही रोहित ने कहा है कि वे काफी भाग्यशाली है, उन्हें इस चैंपियन यूनिट की कप्तानी करने का मौका मिला।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 17 साल बाद, टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया था। रोहित से पहले एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन को अपने नाम किया था।

तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप को जीतने के बाद भारतीय टीम 4 जुलाई को भारत पहुंची है। भारत पहुचंने के बाद सबसे पहले टीम इंडिया ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उसके बाद शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह के साथ, मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड भी देखने को मिली थी। साथ ही अब इस जीत को लेकर कप्तान रोहित का बड़ा बयान सामने आया है।

मैं भाग्यशाली था कि मुझे इस यूनिट की कप्तानी करने का मौका मिला: रोहित शर्मा

बता दें कि भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड को अपने नाम किया है। रोहित ने मुंबई में हुए सम्मान समारोह के बाद द हिंदू के हवाले से कहा- मैं अपनी टीम और बीसीसीआई की ओर से भारतीय क्रिकेट फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं।

रोहित ने आगे कहा- जब से हम भारत पहुंचे हैं, हमने देखा है कि यह वर्ल्ड कप उनके लिए कितना मायने रखता है। पिछले 11 वर्षों से, वे भारत में ट्रॉफी वापिस चाहते हैं। ट्रॉफी जीतने की जितनी बेताबी हमें थी, उससे कहीं ज्यादा फैंस में थी। यह टीम विशेष है और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस यूनिट की कप्तानी करने का मौका मिला।

আরো ताजा खबर

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने...

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...