Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: फिल साल्ट के अनुसार ये चार टीमें पहुचेंगी सेमीफाइनल में, देखें किन टीमों को मिली जगह

Phil salt (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का 9वां शानदार सीजन खेला जा रहा है। तो वहीं अभी तक फैंस को टीमों के बीच कुछ शानदार मैच देखने को मिले हैं। इस बार टूर्नामेंट में शामिल 20 टीमों के बीच खिताब जंग के लिए कुल 55 मैच खेल जाएंगे।

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में जारी सप्ताह में कुछ शानदार मैच और बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। अफगानिस्तान द्वारा न्यूजीलैंड को हराना और इससे पहले यूएसए द्वारा पाकिस्तान जैसी टीम को पटखनी देना, अपने आप में रोमांचक टूर्नामेंट की कहानी बयां कर रहा है।

अंडरडाॅग टीमों द्वारा किए जा रहे इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद, टूर्नामेंट सभी टीमों के लिए पूरी तरह से खुला है। कोई भी अब यह नहीं बता सकता है कि टूर्नामेंट के सेमीफाइल में कौनसी टीम जगह बना पाएगी।

हालांकि, इस रस्साकशी के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (Phil salt) ने जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टाॅप 4 टीमों के बारे में जानकारी दी है। तो आइए इन टीमों के बारे में जानते हैं।

फिल साल्ट के अनुसार ये टीमें पहुचेंगी सेमीफाइनल में

बता दें कि फिल साल्ट की एक वीडियो को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में साल्ट ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में जानकारी दी है।

साल्ट ने इस वीडियो में कहा- पहली टीम इंग्लैंड होगी, दूसरी ऑस्ट्रेलिया क्योंकि हाल के समय में वो एक मजबूत टीम बनकर उभरे हैं। अगर मैं किसी और टीम के बारे में बताऊं तो ये अफगानिस्तान हो सकती है, और चौथी टीम भारत। साल्ट के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम जगह बना सकती है।

देखें फिल साल्ट की ये वीडियो

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...