Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: “पेट्रोल नहीं था…, टूर्नामेंट की पूरी रौनक खत्म…”- ICC पर बुरी तरह भड़के नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot Singh Sidhu. (Photo Source: Twitter)

T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा का मौसम पिछले कुछ दिनों से टीमों को परेशान करने का काम कर रही है। यहां खेले जाने वाले पिछले दो मुकाबलों में बारिश ने खलल डाला है, जिसमें अमेरिका vs आयरलैंड और भारत vs कनाडा का मैच शामिल है। दोनों ही मैच वेट आउटफील्ड के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच रद्द होने से ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

फ्लोरिडा के ग्राउंड में सुविधाओं की काफी ज्यादा कमी है, जिसके चलते इस वक्त आईसीसी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस मामले को लेकर आईसीसी को फटकार लगाई है। क्रिकेट कमेंटेटर का कहना है कि आईसीसी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मैचों के नतीजे मौसम की स्थिति के बजाय टीम के स्किल से निर्धारित होने चाहिए।

आईसीसी को सुधार करने की जरूरत है- नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो पर बात करते हुए कहा, ‘सुधार की बहुत गुंजाइश है। आईसीसी को मौसम को परिस्थितियों पर हावी नहीं होने देना चाहिए, यह टीमों की क्षमताओं पर आधारित होना चाहिए। कल, सुपर सॉपर बंद हो गया क्योंकि पेट्रोल नहीं था।’

सिद्धू ने क्रिकेट और बाकी दूसरे खेल के बीच असमानता पर बात करते हुए कहा कि दूसरे खेलों के दौरान पूरा स्टेडियम कवर्ड होता है, लेकिन ऐसा क्रिकेट में नहीं हो रहा है। ‘जब आप बास्केटबॉल या रग्बी खेलते हैं, तो स्टेडियम पूरी तरह से ढके होते हैं। यह पर्याप्त संसाधनों वाला एक महान देश है, पैसा भी बहुत है इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि टीमों की क्षमताओं का सही से आकलन हो।’

Rain the biggest pain in #T20WorldCup2024 pic.twitter.com/EsyxlNEMgo

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) June 15, 2024

तगड़ी टीम बारिश की वजह से पीछे हो रही- सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि, ‘कल आयरलैंड और अमेरिका का मैच था, जो बारिश के चलते रद्द हो गया। नामिबिया और इंग्लैंड के मैच में भी बारिश हो रही है। इंग्लैंड पर भी खतरा मंडरा रहा है। यह सही नहीं है, तगड़ी टीमें अगर बारिश की वजह से पीछे रह गई तो टूर्नामेंट की रौनक ही खत्म हो जाएगी।’

पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ आज (16 जून) फ्लोरिडा में ही खेलना है। देखना होगा दो लगातार मैच रद्द होने के बाद आज यहां मैच हो पाना संभव है या नहीं।

আরো ताजा खबर

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...

16 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब के ऑलराउंडर को साइन किया मुंबई इंडियंस ने 2026 इंडियन...

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो CSK की टीम में खलील अहमद को कर सकतें हैं रिप्लेस

Khaleel Ahmed (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी के...