Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले गेंदबाज

IND vs PAK (Photo Source: Twitter)

जब भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में आठवीं बार एक-दूसरे से भिड़ेंगे तो न्यूयॉर्क में फैंस के बीच रोमांच अपने चरम पर होगा। अब तक खेले गए सात मुकाबलों भारत ने छह मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान ने एक जीता है। दोनों टीमों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला 2007 में खेला गया था को बॉल आउट तक गया और वहां टीम इंडिया ने बाजी मारी।

उसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में फिर से दोनों टीमें आमने-सामने हुई और वो उस टूर्नामेंट का फाइनल मैच था जिसे भारत ने 5 रनों से मैच जीत लिया था।

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो उनके लिए सबसे बड़ा क्षण तब आया जब उन्होंने भारत को दस विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक दर्ज की। अगले ही साल इस प्रतिद्वंद्विता में मेलबर्न में खचाखच भरे स्टेडियम में एक और मुकबला खेला गया, जहां विराट कोहली ने अकेले दम पर भारत को मैच जीतने में मदद की।

इस बहुचर्चित प्रतिद्वंद्विता का अगला मुकाबला रविवार, 9 जून को खेला  जाएगा, जब टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इस मैच को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो वहां भारी मात्रा में टीम इंडिया के सपोर्टर्स मौजूद होंगे। ऐसे में अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 खिलाड़ी

विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए रन बनाने के मामले से सबसे आगे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने एमसीजी में नाबाद 82 रनों की शानदार पारी के साथ पाकिस्तान के खिलाफ 308 रन बनाए हैं।

प्लेयर टीम रन
विराट कोहली भारत 308
शोएब मलिक पाकिस्तान 100
मिस्बाह उल हक पाकिस्तान 96

T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 खिलाड़ी

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय स्टार इरफान पठान के नाम है। उनके छह विकेटों में 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के 3/16 विकेट भी शामिल हैं।

नाम टीम विकेट
इरफान पठान भारत 5
मोहम्मद आसिफ पाकिस्तान 4
हार्दिक पांड्या भारत 4

আরো ताजा खबर

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...

“रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान

ICC CEO Sanjog Gupta Calls for Structure to Save ODIs and Test Cricket (image via X) बिना किसी खास प्लान्स के होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर अब ऑफिसियल तौर...

SM Trends: 13 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में जारी पहले टेस्ट मैच में आज 13 अगस्त को पहले दिन का खेल खत्म हुआ। इस दिन के खेल को लेकर काफी वीडियो...