Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026, Super 8: IND vs ZIM मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांड्या को POTM चुना गया

India vs Zimbabwe (Image Credit- Twitter X)
India vs Zimbabwe (Image Credit- Twitter X)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवाॅर्ड दिया गया। गौरतलब है कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 72 रनों से जीत हासिल की और सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा।

हार्दिक ने गेंद और बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन

मुकाबले में जब भारतीय टीम टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो हार्दिक पांड्या ने मैन इन ब्लू के लिए 23 गेंदों में 2 चौके व 4 बेहतरीन छक्के लगाते हुए नाबाद 50* रन बनाए। साथ ही भारत की पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर, उन्होंने अपने टी20 करियर का 9वां अर्धशतक भी पूरा किया।

तो वहीं, जब जिम्बाब्वे भारत से मिले 257 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो हार्दिक ने गेंदबाजी में हाथ खोलते हुए 3 ओवरों में महज 7 की कंजूस इकाॅनमी से कुल 21 रन खर्चे। इस शानदार हरफनमौला खेल के लिए हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत ने 72 रनों से जीता मैच

मैच के बारे में आपको बताएं, तो जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर कुल 256 रन बनाए।

मैच में भारतीय टीम के लिए ईशान किशन ने 38, अभिषेक शर्मा ने 55 और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। साथ ही हार्दिक पांड्या 23 गेंदों में 2 चौके व 4 छक्कों की मदद से 50* और तिलक वर्मा 16 गेंदोंं में 3 चौके व 4 छक्कों की मदद से 44* रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में रिचर्ड नगर्वा, ब्लेसिंग मुजराबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जिम्बाब्वे जब भारत से मिले 257 रनों के बडे़ लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 184 रन ही बना पाई। जिम्बाब्वे के लिए ओपनर ब्रायन बेनट 59 गेंदों में 8 चौके व 6 छक्कों की मदद से 97* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

আরো ताजा खबर

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया।...

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...