

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए नंबर 3 पर खेल रहे तिलक वर्मा ने अभी तक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलफ सुपर 8 के अहम मुकाबले में तिलक 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।
इसके अलावा पिछली चार पारियों में उनके बल्ले से 25, 25, 25 और 31 रन निकले। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ तिलक की नहीं, बल्कि अन्य खिलाड़ियों ने भी निराश किया। साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रनों पर सिमट गई व उसे 76 रनों के एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर, तिलक वर्मा के इस प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा है कि वह जारी टी20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा की एप्रोच से काफी निराश हैं।
सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
तिलक वर्मा को लेकर गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- “हां, मुझे लगता है कि वह बहुत ही चतुर बल्लेबाज रहे हैं। आज उनके खेलने के तरीके से मैं थोड़ा निराश था क्योंकि देखिए, एक विकेट पहले ही गिर चुका था। हां, आवश्यक रन रेट 9.5 रन प्रति ओवर था, लेकिन ऐसा नहीं था कि आपको 15 रन प्रति ओवर का पीछा करना था।”
गावस्कर ने आगे कहा- “तो आप खुद को थोड़ा और समय दे सकते थे, खासकर इसलिए क्योंकि दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा रन नहीं बना पा रहे थे। इसलिए, आपकी जिम्मेदारी थी कि आप अभिषेक के साथ टिके रहें और साझेदारी बनाएं, ताकि पावरप्ले के छह ओवर पूरे हो सकें। एक विकेट गिरने के बाद 70 रन बनाने की जरूरत नहीं थी। 55 रन भी एक अच्छी शुरुआत हो सकती थी।”
खैर, अब सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद, भारत का सामना जिम्बाब्वे से होने वाला है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लिहाज से भारतीय टीम को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी होगा।
Womens T20 WC 2026: सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा – मिताली राज
SM Trends: 22 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
21 वर्षीय श्री चरणी ने रचा इतिहास, Women’s T20 WC के एक ही सीजन में चटकाए भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
ENG vs NZ 2026: स्लो ओवर-रेट पर ICC ने लगाई इंग्लिश टीम को फटकार; WTC पॉइंट्स टेबल में काटे गए 12 अंक

