Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘उसकी एप्रोच से निराश हूं’ तिलक वर्मा के खराब प्रदर्शन पर जमकर बरसा ये पूर्व दिग्गज 

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)
Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए नंबर 3 पर खेल रहे तिलक वर्मा ने अभी तक बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलफ सुपर 8 के अहम मुकाबले में तिलक 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए।

इसके अलावा पिछली चार पारियों में उनके बल्ले से 25, 25, 25 और 31 रन निकले। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ तिलक की नहीं, बल्कि अन्य खिलाड़ियों ने भी निराश किया। साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रनों पर सिमट गई व उसे 76 रनों के एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, तिलक वर्मा के इस प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा है कि वह जारी टी20 वर्ल्ड कप में तिलक वर्मा की एप्रोच से काफी निराश हैं।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

तिलक वर्मा को लेकर गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- “हां, मुझे लगता है कि वह बहुत ही चतुर बल्लेबाज रहे हैं। आज उनके खेलने के तरीके से मैं थोड़ा निराश था क्योंकि देखिए, एक विकेट पहले ही गिर चुका था। हां, आवश्यक रन रेट 9.5 रन प्रति ओवर था, लेकिन ऐसा नहीं था कि आपको 15 रन प्रति ओवर का पीछा करना था।”

गावस्कर ने आगे कहा- “तो आप खुद को थोड़ा और समय दे सकते थे, खासकर इसलिए क्योंकि दूसरे छोर पर अभिषेक शर्मा रन नहीं बना पा रहे थे। इसलिए, आपकी जिम्मेदारी थी कि आप अभिषेक के साथ टिके रहें और साझेदारी बनाएं, ताकि पावरप्ले के छह ओवर पूरे हो सकें। एक विकेट गिरने के बाद 70 रन बनाने की जरूरत नहीं थी। 55 रन भी एक अच्छी शुरुआत हो सकती थी।”

खैर, अब सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद, भारत का सामना जिम्बाब्वे से होने वाला है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लिहाज से भारतीय टीम को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी होगा।

আরো ताजा खबर

IPL ही सेट कर रहा है नया ट्रेंड – T20 में बल्लेबाजों की सोच बदलने पर करुण नायर का बड़ा बयान

Karun Nair’s huge statement on shift in mindset in T20 format (image via getty) सीनियर बल्लेबाज करुण नायर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 में देखि गई बहुत आक्रामक बल्लेबाजी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...