
Kuldeep Yadav (Pic Source X)
टीम इंडिया ने 27 जून को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब 29 जून को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।
सेमीफाइनल में भारत की जीत के हीरो रहे अक्षर पटेल, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 57 रनों की पारी खेली और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने भी 3 विकेट हासिल किए। कुलदीप ने अपने चार ओवर के स्पैल में मात्र 19 रन दिए।
कमाल का प्रदर्शन किया है कुलदीप यादव ने
टी-20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उन्हें ग्रुप स्टेज मैचों के दौरान खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन सुपर 8 आते ही उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया। सुपर 8 और सेमीफाइनल को लेकर उन्होंने अब तक 4 मैचों में 10 विकेट चटकाया है।
कुलदीप (Kuldeep Yadav) ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ चार ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके इसी निरंतरता को देखते हुए टीम इंडिया को फाइनल में भी कुलदीप से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कुलदीप का प्रदर्शन
4-0-19-3 बनाम इंग्लैंड
4-0-24-2 बनाम ऑस्ट्रेलिया
4-0-19-3 बनाम बांग्लादेश
4-0-32-2 बनाम अफगानिस्तान
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को बुरी तरह हराकर इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाया। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें इस संस्करण में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं। 29 जून को भारत बनाम साउथ अफ्रीका फाइनल में अब देखना है कि कौन सी टीम अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम करती है।
UAE के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिल एलन ने तोड़ दिया अभिषेक शर्मा का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड
T20 World Cup 2026: ‘हम भारत के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे’ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान
T20 WC 2025: भारत के लिए बुरी खबर, नामीबिया मैच से पहले पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
11 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

