Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका को झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए मथीशा पाथिराना

T20 वर्ल्ड कप 2026: श्रीलंका को झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए मथीशा पाथिराना

Matheesha Pathirana (Image credit Twitter – X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पिंडली (काफ) की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले के दौरान लगी।

अब उनकी फिटनेस को लेकर आईपीएल 2026 में भागीदारी पर भी हल्का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा समय है और उम्मीद है कि वह तब तक फिट हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पथिराना ने अपने ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद अचानक बाएं पैर को पकड़ लिया और दर्द में नजर आए। वह अपना ओवर पूरा नहीं कर सके और मैदान छोड़ना पड़ा। उनके ओवर की बाकी गेंदें दासुन शनाका ने डालीं। इसके बाद वह दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं लौटे।

टीम के बल्लेबाजी सलाहकार विक्रम राठौड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच से पहले पथिराना की चोट की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पथिराना टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों के लिए फिट नहीं हैं और उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी को शामिल करने पर चर्चा चल रही है।

डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की कमी, सुपर-8 से पहले श्रीलंका की बढ़ी चिंता

पथिराना श्रीलंका के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं, खासकर डेथ ओवरों में। उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए बड़ी कमी होगी। हालांकि, श्रीलंका के पास अन्य तेज गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं।

नुवान तुषारा, दिलशान मधुशंका और बिनुरा फर्नांडो को संभावित विकल्प माना जा रहा है। मधुशंका हाल ही में लंबी चोट के बाद टीम में लौटे हैं। टीम जरूरत के अनुसार किसी बल्लेबाज या स्पिनर को भी शामिल कर सकती है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के बाद श्रीलंका को सुपर-8 चरण में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है। ऐसे में पथिराना की गैर-मौजूदगी टीम के लिए चुनौती बढ़ा सकती है।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...