
Ricky Ponting and Australia (Image Credit- Twitter X)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से कुछ ही समय पहले एक खबर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका दिया। अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस पूरी तरह से फिट ना हो पाने के कारण, 7 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हालांकि, कमिंस के बाहर होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने कंगारू टीम का समर्थन करते हुए कहा है कि टीम आसानी से सेमीफाइनल तक जगह बना लेगी। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौजूद ऑलराउंडर खिलाड़ियों को जीत का मूलमंत्र बताया।
रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही आईसीसी रिव्यू पर पोंटिंग ने कहा- अगर आप टीम को देखें तो मुझे लगता है कि उनके पास किसी भी टीम के बराबर ही मौका है। मुझे लगता है कि भारत इस टूर्नामेंट में स्पष्ट रूप से प्रबल दावेदार है, क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल हैं, खिलाड़ियों की प्रतिभा शानदार है और उन्होंने बेहतरीन टीम बनाई है। उन्हें हराना मुश्किल होगा, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि सेमीफाइनल तक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम रहेगा।
पोंटिंग ने आगे कहा- ऑस्ट्रेलियाई टीम में थोड़ा बदलाव आया है। यह कोई बड़ा बदलाव नहीं है। अगर आप टी20 वर्ल्ड कप टीम को देखें, तो उसमें अभी भी काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। कुछ खिलाड़ी फिलहाल चोटिल हैं या चोट से उबर रहे हैं। शायद यही उनकी सबसे बड़ी चिंता है।
मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन जैसे कई खिलाड़ी हैं। कूपर कॉनली भी है, ये युवा खिलाड़ी लगातार दूसरे साल बिग बैश लीग में एमवीपी का खिताब जीत चुका है। अगर पिच में स्पिन गेंदबाजी की संभावना दिखती है, तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया मैक्सवेल और एडम जम्पा के बैकअप के तौर पर कॉनली को मौका देगा। इस तरह उनके पास स्पिन गेंदबाजी के तीन विकल्प मौजूद हैं।
खैर, इस बार टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी को शुरू होगा, और 8 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में सह-मेजबान श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है।
क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा
“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन
₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार
150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

