Skip to main content

ताजा खबर

Suryakumar Yadav और अक्षर पटेल ने की मजेदार बातचीत, इस दौरान हुए कुछ बड़े खुलासे

SKY And Axar Patel (Image Credit- Instagram)

अफगानिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को को मिला, Suryakumar Yadav से लेकर हार्दिक और बुमराह ने टीम के लिए जीत की कहानी लिखी। वहीं अब टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें अक्षर पटेल और SKY एक-दूसरे का इंटरव्यू लेते नजर आ रहे हैं।

अक्षर पटेल ने की अपनी गेंदबाजी को लेकर बात

अफगानिस्तान के खिलाफ स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 15 रन देते हुए 1 विकेट लिए थे, जिसे लेकर उन्होंने Suryakumar Yadav से बात की। इस दौरान पटेल ने कहा की- मैं विकेट टू विकेट गेंदबाजी कर रहा था और पिच से मदद मिल रही थी। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा की- मैं SKY को बहुत फॉलो करता हूं। अक्षर पटेल गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी कमाल करना जानते हैं, जिसके चलते उन्हें अंतिम 11 से बाहर नहीं किया जा सकता।

Suryakumar Yadav पहले से बड़ा स्कोर करने की तैयारी करके आए थे

*Suryakumar Yadav ने कहा की- 7 से 16 ओवर के बीच में हमेशा खेलना अच्छा लगता है।
*विकेट 160 वाला लग रहा था,मेरी सोच अलग थी तो विराट से जो बात हुई उससे अलग किया।
*सूर्यकुमार बोले- मैंने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की, आखिरी 4 ओवर के लिए कुछ नहीं रखना था।
*इस दौरान मजाकिया अंदाज में SKY ने पटेल की बल्लेबाजी की भी काफी तारीफ कर डाली।

अक्षर पटेल और Suryakumar Yadav की बातचीत का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इस बार किसे मिला बेस्ट Fielder वाला मेडल?

वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ सर जडेजा ने तीन शानदार कैच पकड़े थे, जिसके बाद उनको ड्रेसिंग रूम मे बेस्ट Fielder वाला मेडल पहनाया गया। जडेजा को इस बार ये मेडल टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने पहनाया था, जिसके बाद जडेजा ने द्रविड़ को उठा लिया था। वैसे इससे पहले ये मेडल पंत और सिराज भी इस टूर्नामेंट में अपने नाम कर चुके हैं। बस अब फैन्स को पूरी उम्मीद है की इस बार टीम इंडिया उनका दिल नहीं तोड़ेगी और ट्रॉफी अपने साथ लेकर ही लौटेगी।

बेस्ट Fielder वाले इस वीडियो को भी देख लो आप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...

10 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. वसीम जाफर का कहना है कि कप्तानी के बोझ के बिना केएल राहुल बेहतर खेलते हैं दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट...