Skip to main content

ताजा खबर

Suresh Raina Birthday Special: सुरेश रैना द्वारा बनाए गए वे क्रिकेट रिकाॅर्ड्स जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए

Suresh Raina (Image Credit- Twitter X)

Happy Birthday Suresh Raina: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल, चिन्ना थाला जैसे उपनामों से मशहूर सुरेश रैना आज 27 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेटर के इस खास दिन पर क्रिकेट जगत समेत साथी क्रिकेटर्स उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं।

साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रैना, अपने क्रिकेटिंग करियर में कई बार टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बनके उभरे थे। रैना की बल्लेबाजी पर फैंस को इतना भरोसा होता था कि वे कहते थे ‘रैना अभी है ना’।

खैर, भारत और दुनिया के कुछ बेहतरीन फील्डर्स में से एक रहे सुरेश रैना द्वारा, आईपीएल समेत इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए गए कुछ खास क्रिकेटिंग रिकाॅर्ड्स के बारे में हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट जगत में रैना ने जो मुकाम हासिल किया, वो उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम था।

गौरतलब है कि रैना के पिता मुरादनगर की एक आर्डिनेंस फैक्टरी में वर्कर थे। लेकिन बचपन से ही रैना को क्रिकेट को लेकर काफी जुनून था। रैना एक बहुत गरीब परिवार से आते थे, लेकिन जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बहुत नाम और शौहरत कमाई।

Suresh Raina द्वारा बनाए गए कुछ खास क्रिकेटिंग रिकाॅर्ड

सुरेश रैना पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाई है।
रैना पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत की ओर से तीनों फाॅर्मेट में सबसे पहले शतक लगाया है।
रैना आईपीएल के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
रैना आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
रैना आईपीएल फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
सुरेश रैना एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के एलिमिनेटर, क्वालिफायर और फाइनल में मैन ऑफ द मैच (MOTM) जीता है।

Suresh Raina के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, सुरेश रैना के क्रिकेट करियर के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने 26.48 की औसत से 768 टेस्ट, 35.31 की औसत से 5615 वनडे और 29.16 की औसत से कुल 1604 टी20 रन बनाए हैं। साथ ही रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 35.52 की औसत से 5528 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...