Skip to main content

ताजा खबर

Super Smash 2024-25: 26 दिसंबर से शुरू होगा सीजन, इन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच

Super Smash 2024-25 26 दिसंबर से शुरू होगा सीजन इन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच

Super Smash 2024-25 (Photo Source: X/Twitter)

Super Smash 2024-25: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली सुपर स्मैश लीग का आगामी सीजन 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। वहीं, फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। आगामी सीजन में 64 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 32 मेन्स और विमेंस के डबल-हेडर मैच शामिल है।

बता दें, टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल पहले से तय वेन्यू पर खेला जाएगा। 1 फरवरी को वेलिंगटन में बेसिन रिजर्व पर मेन्स और विमेंस दोनों का एलिमिनेशन फाइनल खेला जाएगा। वहीं, इसके बार फिर 2 फरवरी को उसी वेन्यू पर दो फाइनल मैच खेले जाएंगे।

Super Smash 2024-25: मेन्स और विमेंस में इन टीमों के बीच खेला जाएगा पहला मैच

मेन्स Super Smash 2024-25 में पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑकलैंड एसेस (2021-22 और 2022-23) और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्टस के बीच खेला जाएगा। वहीं, विमेंस सुपर स्मैश में पहला मैच नॉर्दर्न ब्रेव और ऑकलैंड हार्ट्स के बीच सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेला जाएगा।

बता दें, सुपर स्मैश का आयोजन न्यूजीलैंड मेन्स टीम की श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के साथ होगा, जिसमें तीन टी20 और उसके बाद इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। हालांकि, महिला टीम की खिलाड़ियों के पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

सुपर स्मैश की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है- CEO स्कॉट वेनिक

न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO स्कॉट वेनिक ने Super Smash आगामी सीजन के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 1.3 मिलियन लोगों ने टेलीविजन के जरिए टूर्नामेंट को देखा था। ESPNcricinfo के अनुसार स्कॉट वेनिक ने बताया,

सुपर स्मैश की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह देखना वाकई रोमांचक है कि यह देश भर के कीवी लोगों के लिए इतनी सुलभ बनी हुई है। यह हमारे खेल को नए और पुराने दोनों तरह के फैंस के सामने प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है, साथ ही हमारी घरेलू टीमों और हमारे उभरते सितारों की प्रोफाइल भी तैयार करता है। यह तेजी से न्यूजीलैंड की पसंदीदा समर घरेलू प्रतियोगिता बन रही है, और पिछले साल अकेले टीवी पर 1.3 मिलियन से अधिक कीवी लोगों ने इसे देखा, हमें उम्मीद है कि इस साल गर्मियों में यह नई ऊंचाइयों को छुएगी।”

यह भी पढ़े:- IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन पॉलिसी पर बड़ी अपडेट आई सामने, नहीं होगा RTM ऑप्शन

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...