Skip to main content

ताजा खबर

Super 8 में भारत का किन-किन टीमों से होगा मुकाबला, कहां हो सकता है उलटफेर, देखिए पूरा शेड्यूल यहां

Team India (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लीग स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप पर रही। टीम ने अपने चार में से तीन मुकाबले जीते, जबकि कनाडा के खिलाफ चौथा मुकाबला गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया। भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ की थी। भारत ने इस मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था।

भारतीय बल्लेबाजों को भले ही न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिचों पर एक-एक रन के लिए तरसना पड़ा हो लेकिन इन विकेटों पर उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के लीग स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो गए और टीम सात अंक के साथ सुपर-8 में पहुंची है, जहां उसकी बड़ी टीमों से टक्कर होने वाली है। इस आर्टिकल हम आपको भारत के संभावित सुपर-8 के शेड्यूल के बारे में बताने जा रहे हैं।

Team India Super 8 Schedule टीम इंडिया का सुपर 8 शेड्यूल

लीग स्टेज में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ गुरुवार (20 जून) को सुपर-8 में भिड़ंत होगी। अफगानिस्तान की टीम भी लीग स्टेज में दमदार प्रदर्शन करके आ रही है। अफगानिस्तान की टीम ग्रुप सी में थी। राशिद खान के नेतृत्व में अफगानिस्तान की टीम ने तीन मैच खेले हैं और सभी मैच जीतकर 6 अंक के साथ शीर्ष पर है। अफगानिस्तान अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला 18 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।

भारत का सुपर-8 में दूसरा मुकाबला बांग्लादेश से हो सकता है। बांग्लादेश की टीम ग्रुप डी में हैं। ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि भारत का 22 जून को ग्रुप डी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम से मुकाबला होना है, हालांकि बांग्लादेश और नीदरलैंड सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बने हुए हैं।

भारतीय टीम सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी, जोकि ग्रुप बी में टॉप पर था। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबले 16 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगा।

INDIA SUPER 8 SCHEDULE
अफगानिस्तान बनाम भारत; बारबाडोस, जून 20 – 8:00 PM IST
भारत बनाम बांग्लादेश/नीदरलैंड्स; एंटीगुआ, जून 22 – 8:00 PM IST
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत; सेंट लुसिया, जून 24 – 8:00 PM IST

আরো ताजा खबर

15 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई...

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...