Skip to main content

ताजा खबर

Sunil Gavaskar ने Mitchell Starc को लेकर किया बड़ा दावा, बोले-इस बार नहीं मिलेंगे 24 करोड़

Mitchell Starc And Sunil Gavaskar (Image Credit- Instagram)

पिछले साल हुए IPL के ऑक्शन में KKR टीम ने Mitchell Starc पर करोड़ों की रकम पानी की तरह बहा दी थी,  जहां कोलकाता टीम ने इस खिलाड़ी को 24 करोड़ 75 लाख में अपने नाम किया था। वहीं एक सीजन के बाद ही कोलकाता टीम ने मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया है, ऐसे में आगामी मेगा ऑक्शन से पहले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी Sunil Gavaskar ने स्टार्क को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Mitchell Starc का कैसा प्रदर्शन रहा था IPL 2024 में?

IPL 2024 का खिताब KKR टीम ने अपने नाम किया था, साथ ही Mitchell Starc भी इस टीम का हिस्सा थे। वहीं पूरे सीजन में ये गेंदबाज अपनी रकम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया था, लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 2 अहम विकेट अपने नाम किए थे। वैसे मिचेल स्टार्क ने IPL 2024 में कुल 14 मैच खेले थे और  17 विकेट इस खिलाड़ी ने अपने खाते में डाले थे।

मेगा ऑक्शन, Mitchell Starc और Sunil Gavaskar का ये बयान

*Starc ने IPL 2024 के सेमीफाइनल और फाइनल में अच्छी गेंदबाजी की थी-गावस्कर।
*लेकिन उससे पहले बाकी के मैचों में मिचेल स्टार्क काफी महंगे साबित हुए थे-सुनील।
*मेरे हिसाब से इस बार ऑक्शन में स्टार्क को रिकॉर्ड रकम में कोई नहीं खरीदेगा-सुनील।
*KKR स्टार्क को टीम में वापस लेना चाहेगी, लेकिन 24 करोड़ में नहीं-गावस्कर ।

Sunil Gavaskar ने इस वीडियो में Mitchell Starc के बारे में बात की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

Sanjay Manjrekar का बयान पसंद नहीं आया मोहम्मद शमी को

हाल ही में एक वीडियो में Sanjay Manjrekar ने मोहम्मद शमी के IPL ऑक्शन को लेकर बात की थी, संजय का कहना था कि चोट के कारण शमी का IPL ऑक्शन में Price Tag कम होगा। इस बयान का जवाब शमी ने इंस्टा स्टोरी के जरिए दिया था, जहां उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था-बाबा की जय हो, थोड़ा सा ज्ञान अपने भविष्य के लिए भी बचा लो काम आएगा संजय जी और किसी को भविष्य पता करना हो तो सर से मिलो।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...