Skip to main content

ताजा खबर

SRH टीम की सीईओ काव्या मारन बनी तेलंगाना खेल बोर्ड की सदस्य, पढ़ें पूरी खबर

SRH टीम की सीईओ काव्या मारन बनी तेलंगाना खेल बोर्ड की सदस्य, पढ़ें पूरी खबर

Kavya Maran (Image Credit Twitter X)

तेलंगाना स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत 14 सदस्यीय बोर्ड में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की सीईओ काव्या मारन को भी शामिल किया गया है। यह बोर्ड खेल विकास के क्षेत्र में तेलंगाना स्पोर्ट्स पॉलिसी के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में काम करेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य खेलों में बेहतर अवसर प्रदान करना, और खिलाड़ियों को निचले स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में आयोजित पहले तेलंगाना स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में इसका ऐलान किया था।

इस खेल नीति से तेलंगाना के खिलाड़ियों को भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर मेडल जीतने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही तेलंगाना स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड के सही उपयोग की निगरानी के लिए एक गवर्निंग बोर्ड को भी बनाया गया है।

इस बोर्ड में कई महान खिलाड़ियों और खेल जगत के दिग्गजों को शामिल किया गया है, जिनमें वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव, ओलंपिक मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा, बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया जैसे नाम शामिल हैं।

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन जो इस बोर्ड की सबसे युवा सदस्य हैं, सन ग्रुप के प्रमुख कलानिधि मारन की पुत्री हैं। व्यापार और खेल के क्षेत्र में काव्या को सबसे प्रभावशाली महिलाओं में गिना जाता है। उनके पिता कलानिधि मारन भारत के सबसे धनी व्यापारियों में से एक हैं।

वह आईपीएल के दौरान स्टैंड्स में बैठकर, अक्सर सनराइजर्स हैदराबाद टीम का समर्थन करती नजर आती हैं। उनका पारिवारिक इतिहास भी काफी प्रभावशाली है। उनके दादाजी मुरासोली मारन द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के प्रमुख और भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उनके चाचा की भी राजनीति में कड़ी पकड़ थी।

हालांकि, अब जबकि काव्या भी तेलंगाना खेल बोर्ड की नियमित सदस्य बन गई हैं, तो वह भी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन काम करती हुई नजर आएंगी। साथ ही उनकी टीम आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करने की ओर देखेगी, जिसने टूर्नामेंट के गत सीजन को छठे पायदान पर फिनिश किया था। टीम खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 6 में ही जीत हासिल कर पाई थी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘यश धुल सभी पैमानों पर खरे उतर रहे हैं’ – आकाश चोपड़ा ने इस युवा खिलाड़ी का समर्थन किया

Yash Dhull (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान यश धुल के आईपीएल 2026 नीलामी में किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा चुने...

IND vs SA 2025: ‘सूर्यकुमार को एक स्थिर पोजीशन की जरूरत है’ – बांगर ने उनके संघर्षों पर दी सफाई

Surya Kumar Yadav (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20आई श्रंखला का तीसरा मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जायेगा। यह सीरीज फिलहाल...

14 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning news headlines (Image Credit- Twitter/X) 1. ‘2027 में भारत और इंग्लैंड का दौरा कर पाऊँ’ मिचेल स्टार्क ने अब जाकर बताई T20I से रिटायरमेंट की असली वजह ऑस्ट्रेलियाई तेज़...

‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान

Gulbadin Naib (Image Credit- Twitter/X) अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने पुरुषों के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर ज़बरदस्त विश्वास व्यक्त किया...