Skip to main content

ताजा खबर

South Africa vs Afghanistan हेड टू हेड रिकॉर्ड्स: टी20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा है भारी? देखें आंकड़ें

South Africa vs Afghanistan हेड टू हेड रिकॉर्ड्स: टी20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा है भारी? देखें आंकड़ें

SA vs AFG (Photo Source: Getty Images)

South Africa vs Afghanistan Head to Head in T20: इस साल का टी20 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सुपर 8 मैच खेलने वाली 20 टीमों में से अब टॉप-4 टीमों का निर्धारण हो चुका है, जो वर्ल्ड कप पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। टी20 वर्ल्ड कप में अब खिताब के 4 दावेदार हैं, पहले ग्रुप में भारत और अफगानिस्तान जबकि दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

T20 World Cup का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को सुबह 6  बजे दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान (SA vs AFG) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में इस साल दोनों टीमों के प्रदर्शन पर बात करें तो साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज मैचों और सुपर-8 मुकाबले में एक भी मैच नहीं हारा है।

वहीं, अफगानिस्तान की टीम इस साल बेहद ही शानदार फॉर्म में है। उन्होंने सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सबसे रोमांचक बात यह रही की उन्होंने कंगारू टीम जो टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार थी उन्हें ही टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

ऐसे में सेमीफाइनल 1 का मुकाबला इन दोनों टीमों (SA vs AFG) के बीच बेहद ही धमाकेदार और हाईवोल्टेज होने वाला है। आइए जानें South Africa और Afghanistan के बीच Head to Head रिकार्ड के बारे में-

South Africa vs Afghanistan Head to Head in T20 (SA vs AFG हेड टू हेड रिकॉर्ड)

टी20 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान 2 मैचों में आमने-सामने हो चुके हैं। इन 2 मैचों में से दक्षिण अफ्रीका ने 2 जीते हैं जबकि अफगानिस्तान ने एक भी मुकाबला नहीं जीता है। 

SA vs AFG Head to Head in T20 World Cup

आपको बता दें कि South Africa और Afghanistan के बीच जो 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं वह टी20 वर्ल्ड कप के हैं। इन दोनों टीमों के बीच एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है।

साल 2010 में दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने थी जिसमें साउथ अफ्रीका ने 59 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरी बार South Africa और Afghanistan साल 2016 में आमने-सामने आई थी जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 37 रनों से जीता था।

खेले गए मैच दक्षिण अफ्रीका जीता अफगानिस्तान जीता ड्रा कोई नतीजा नहीं
2 2 0 0 0

 

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...