Skip to main content

ताजा खबर

South Africa ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, भारत जैसी बड़ी टीमों से भी नहीं हुआ ये कारनामा

WI vs SA (Photo Source: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका (SA) ने मेजबान वेस्टइंडीज को अपने सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुपर 8 ग्रुप 2 से साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड लिख लिया है। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने इस जीत के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनकर इतिहास रच दिया।

साउथ अफ्रीका से पहले T20 World cup के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के पास संयुक्त रूप से था। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010 और 2021 में 6-6 मैच जीते थे जिसके वजह से उन्होंने 2 बार इस लिस्ट में अपना नाम बनाया है। वहीं, श्रीलंका ने साल 2009 टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैच जीते थे।

T20 WC संस्करण में सर्वाधिक मैच जीते गए (Most matches won in a T20 WC edition)

7 – South Africa (साउथ अफ्रीका) (2024)
6 – Sri Lanka (श्रीलंका) (2009)
6 – Australia (ऑस्ट्रेलिया) (2010)
6 – Australia (ऑस्ट्रेलिया) (2021)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और नेपाल को अपने ग्रुप D के लीग मैचों के दौरान हराया था। उसके बाद सुपर 8 में आकर खेले गए 3 मैचों में उन्होंने यूएसए, इंग्लैंड, और वेस्टइंडीज को हराकर यह कारनामा किया। साउथ अफ्रीका को “Choker” के नाम से जाना जाता है, लेकिन उनके इस 7 मैचों की स्ट्रीक ने सबका मुंह बंद कर दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े स्टाइल में जीता मैच 

बारिश से बाधित मैच में वेस्टइंडीज मुश्किल पिच पर सिर्फ 135 रन ही बना पाई। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका भी घबरा गई। लेकिन दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाजों ने तनावपूर्ण स्थिति में धैर्य के साथ खेला। बारिश के कारण मैच 17 ओवर का खेला गया।

आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 5 रन चाहिए थे। मार्को जानसन ने ओबेद मैक्कॉय की गेंद पर छक्का लगाकर टीम की जीत पक्की कर दी।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...