Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2025: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराया, ईशान किशन ने ठोका शतक 

SMAT 2025: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराया, ईशान किशन ने ठोका शतक 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

SMAT 2025 Final, Haryana vs Jharkhand: जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के 18वें सीजन का फाइनल मैच आज 18 दिसंबर को हरियाणा और झारखंड के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में झारखंड ने 69 रनों से जीत हासिल कर, पहली बार ट्राॅफी को अपने नाम किया है।

तो वहीं, झारखंड को पहली बार ट्राॅफी जिताने में कप्तान व स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने मैच में 49 गेंदों में 6 चौकों व 10 छक्कों की मदद से 101 रनों की कप्तानी पारी खेली।

मैच में किशन ने 45 गेंदों में शतक जड़ा और सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के फाइनल में शतक लगाने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने। साथ ही किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में सबसे ज्यादा शतक (5) लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर भी पहुंच गए। किशन की इस पारी ने टीम को पहली बार स्मैट चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

हरियाणा बनाम झारखंड फाइनल मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो हरियाणा ने मुकाबले में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए गलत साबित हुआ। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 262 रन बनाए।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज व कप्तान ईशान किशन ने 101 और कुमार कुशाग्र ने 81 रनों की कमाल की पारी खेली। तो वहीं, अंत में अनूकुल राॅय ने 40* और राॅबिन मिन्ज 31* रन बनाकर नाबाद रहे। हरियाणा की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अंशुल कंबोज, सुमित कुमार व समंत झाखड़ को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद, जब हरियाणा झारखंड से मिले 263 रनों के मजूबत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 18.3 ओवरों में सिर्फ 193 रनों पर ही सिमट गई। हरियाणा के लिए विकेटकीपर यशवर्धन दलाल ने 53 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो कप्तान अंकित कुमार गोल्डन डक पर ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। झारखंड के लिए सुशांत मिश्रा और बाल कृष्णा ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अनूकुल राॅय व विकास सिंह को 2-2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

24 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना गुजरात से जारी आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज 24 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स...