
Social Media Trends Of 21 August
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में शुरू हो चुका है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। खराब मौसम की वजह से यह मैच देरी से शुरू हुआ था। पाकिस्तान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई है और उन्होंने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। टीम के अनुभव अभी बल्लेबाज बाबर आजम बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए।
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच भी मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक गलत साबित हुआ है और टीम ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट शुरुआती 7 ओवर के भीतर ही खो दिए है।
हालांकि श्रीलंका इस पहले टेस्ट में जबरदस्त वापसी करने को देखेगी। टीम के पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

