
Social Media Trends Of 13 August
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने 21 अगस्त से शुरू हो रहे बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले नेट्स में जमकर अभ्यास किया। बता दें, बाबर आजम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा नहीं रहा है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली अपने घर में टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम के कप्तान बेहतरीन बल्लेबाजी करने को देखेंगे।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसकी शुरुआत 21 अगस्त से रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है। आज यानी 13 अगस्त को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शोएब अख्तर को उनके जन्मदिन पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि राष्ट्रीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए रवाना हो गई है।
31 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 31 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
‘मैंने उनके बारे में अच्छा सुना है’ टीम के नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर किस इंग्लिश प्लेयर ने दिया ऐसा बयान?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए अश्विन ने चुनी भारतीय टीम, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को किया बाहर

