Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: “Complete Entertainer”- रोहित शर्मा ने Sinhalese भाषा में गेंदबाजों को किया मोटिवेट, देखें वीडियो

SL vs IND: “Complete Entertainer”- रोहित शर्मा ने Sinhalese भाषा में गेंदबाजों को किया मोटिवेट, देखें वीडियो

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जीत के लिए भारतीय टीम 249 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। मेजबान टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, इसे बराबरी पर खत्म करने के लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना होगा।

इस बीच तीसरे वनडे मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) श्रीलंका में बोली जाने वाली सिंहली (Sinhalese ) भाषा में अपने गेंदबाजों को मोटिवेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

Rohit Sharma ने अपने वन-लाइनर्स से फिर बटोरी सुर्खियां

श्रीलंकाई टीम ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की थी। भारतीय गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा था। इस दौरान अक्षर पटेल द्वारा डाले गए एक ओवर के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सिंहली भाषा में गेंदबाजों को मोटिवेट कर रहे थे। रोहित शर्मा स्टंप माइक में “Anna hari, mēka hari,” (that’s right, that’s right). (हिंदी में- यह सही है, यह सही है) कहते हुए कैद हुए।

यहां देखें रोहित शर्मा का वो वीडियो-

तीसरे वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए रोहित शर्मा

श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका पांचवें ओवर में 37 के स्कोर पर लगा था। शुभमन गिल 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 8वें ओवर में दुनिथ वेलालागे के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली।

इस मैच में भी भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है, टीम ने मात्र 73 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।। ओपनरों के आउट होने के बाद विराट कोहली (20), ऋषभ पंत (6) और अक्षर पटेल (2) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...