Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND, 3rd ODI: शतक से चूके फर्नांडो, डेब्यूडेंट रियान पराग ने झटके 3 विकेट, भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 249 रन

SL vs IND 3rd ODI शतक से चूके फर्नांडो डेब्यूडेंट रियान पराग ने झटके 3 विकेट भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 249 रन

SL vs IND, Riyan Parag (Photo Source: Getty Images)

SL vs IND, 3rd ODI: 1st Innings Highlights: श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 7 अगस्त को आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बोर्ड पर लगाए हैं। अविष्का फर्नांडो ने सर्वाधिक 96 रनों की पारी खेली, वहीं भारत के लिए डेब्यूडेंट रियान पराग ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया।

SL vs IND: पावरप्ले में श्रीलंका ने बिना विकेट गंवाए बनाए थे 41 रन

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के पावरप्ले में श्रीलंका का प्रदर्शन अच्छा ही रहा। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 41 रन बनाए थे। पथुम निसांका ने पावरप्ले में 34 गेंदों में 19 रन और अविष्का फर्नांडो ने 26 गेंदों में 21 रन बनाए थे।

20वें ओवर में भारत को मिली पहली सफलता

तीसरे वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए काफी देर तक संघर्ष करना पड़ा। अक्षर पटेल ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर पथुम निसांका को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो के बीच पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई थी। निसांका ने स्लॉग-स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया था, लेकिन टॉप-एज लगा और कवर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक अच्छा कैच पकड़ा। पथुम निसांका ने 65 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली।

शतक से चूके अविष्का फर्नांडो

89 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने चार्ज संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। डेब्यूडेंट रियान पराग की शानदार गेंदबाजी के चलते अविष्का फर्नांडो शतक बनाने से चूक गए। पराग ने पारी के 36वें ओवर में फर्नांडो को आउट कर टीम को दूसरी और बड़ी सफलता दिलाई। अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली।

SL vs IND: श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन रहा शर्मनाक

श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कप्तान चरिथ असलांका (10), सदीरा समरविक्रमा (0), और जनिथ लेयानागे (8) तीनों ही बल्लेबाज सम्मानजनक स्कोर बना पाने में असफल रहे। चरिथ असलांका पारी के 38वें ओवर में रियान पराग के हाथों आउट हुए थे। वहीं सदीरा समरविक्रमा 39वें ओवर में मोहम्मद सिराज और जनिथ लेयानागे 43वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

कुसल मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

कुसल मेंडिस ने 81 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। वह पारी के 49वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। वहीं कामिंदु मेंडिस ने टीम के लिए 19 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली।

डेब्यूडेंट रियान पराग ने गेंद से किया शानदार प्रदर्शन

रियान पराग ने श्रीलंका के खिलाफ 9 ओवर के स्पेल में 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए। पराग ने अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलांका और दुनिथ वेलालागे को आउट किया। वहीं मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...