
Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X)
भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी, ताकि खिलाड़ी वहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को तैयार कर सके। यह सीरीज भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है। ऐसे में टीम प्रबंधन किसी भी तरह की तैयारी में कमी नहीं छोड़ना चाहता।
गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को दिया खास संदेश
दूसरी ओर, सीरीज की शुरुआत से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने पूरी टीम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि टीम को पहले से पता है कि उसके सामने क्या चुनौती है और लक्ष्य क्या है?
इसलिए अभ्यास के दौरान हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि मैच के पहले दिन किसी भी स्थिति का सामना आत्मविश्वास के साथ किया जा सके। गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा कि चाहे टीम पहले बल्लेबाजी करे या गेंदबाजी, हर खिलाड़ी के पास हर परिस्थिति का जवाब होना चाहिए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी से तैयारी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। गौतम गंभीर ने टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किए गए मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी स्वागत किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मौका उन्हें कड़ी मेहनत के दम पर मिला है, और अब उन्हें अपने परिवार और देश का नाम रोशन करना चाहिए।
आकिब नबी की मेहनत की तारीफ
गंभीर ने आकिब नबी के घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी की और जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनके इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में चयन के रूप में मिला है।
भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बेहतर स्थिति बनाने की कोशिश में है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। अनुभवी खिलाड़ियों और नए चेहरों के इस संतुलित संयोजन के साथ भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, गौतम गंभीर को उम्मीद है कि उनकी टीम तैयारी और प्रदर्शन, दोनों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
The focus shifts to Test Cricket 🏏
Welcoming new additions to the squad as #TeamIndia begin the preparations in Colombo 🏟️
WATCH 🎥🔽 #SLvIND https://t.co/Q2IvHhneDA
— BCCI (@BCCI) August 6, 2026
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

