Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 2024: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने किया बीहू डांस, वीडियो हुई वायरल 

SL vs IND 2024: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने किया बीहू डांस, वीडियो हुई वायरल 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

Virat Kohli Bihu Dance Viral Video: श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। तो वहीं इस वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 4 अगस्त, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा है।

तो वहीं मुकाबले में श्रीलंकाई पारी के दौरान, एक कैच लपकने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बीहू डांस करने लगे हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि यह घटना श्रीलंकाई पारी के 27वें ओवर में देखने को मिली, जब अक्षर पटेल द्वारा फेंके जा रहे ओवर की चौथी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा (14) शाॅट को मिस टाइम कर गए और गेंद हवा में चली गई।

तो वहीं इसके बाद कोहली ने कोई भी गलती ना करते हुए कैच लपका, और लपकने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर देखकर बीहू डांस करने लगे। कोहली की यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस इसको रियान पराग से जोड़कर देखने लगे, जो इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और डगआउट में बैठे थे। बता दें कि बीहू डांस असम का पारंपरिक नृत्य है, और पराग असम के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

देखें विराट कोहली की बीहू डांस करते हुए वायरल वीडियो

श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर आपको इस दूसरे वनडे मैच के बारे में जानकारी दें, तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए हैं। टीम के लिए अविष्का फर्नाडो ने 40, कुसल मेंडिस ने 30, दुनिथ वेल्लालगे ने 39 और कामिंडू मेंडिस ने 40 रनों की पारी खेली।

तो वहीं भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए वाॅशिंगटन सुंदर को 3, कुलदीप यादव को 2 और मोहम्मद सिराज व अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या भारत श्रीलंका से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाती या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...

IPL 2026: केकेआर को झटका, हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण ज्यादातर मैचों से बाहर रह सकते हैं 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। बता दें टीम के प्रीमियम...

IPL 2026: SRH की कप्तानी संभाल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप हीरो ईशान किशन?

Ishan Kishan to lead Sunrisers Hyderabad in IPL 2026? (image via getty) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल 2026 की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने के लिए सबसे आगे...

17 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCB ने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल-मई...