Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: बीच मैदान पर आपस में भिड़े सिराज-मेंडिस, दोनों ने एक-दूसरे को जमकर कहे अपशब्द, आप भी देखें वीडियो

SL vs IND: बीच मैदान पर आपस में भिड़े सिराज-मेंडिस, दोनों ने एक-दूसरे को जमकर कहे अपशब्द, आप भी देखें वीडियो

SL vs IND (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मेजबान ने तीसरे वनडे में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन मिडिल ओवर में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी की।

इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। यह सब हुआ श्रीलंका की पारी के 39वें ओवर में। मोहम्मद सिराज ने इस ओवर में एक अच्छी गेंद फेंकी जो थोड़ी नीची रही। कुसल मेंडिस ने भी इसे काफी अच्छी तरह से खेला।

अगर मेंडिस सही समय पर बल्ला नीचे ना लाते तो वो बोल्ड हो सकते थे। हालांकि जैसे ही श्रीलंकाई खिलाड़ी ने यह गेंद खेली इसके तुरंत बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को काफी कुछ बोला। हालांकि सिराज इसके बाद पीछे मुड़कर अपने रनअप की ओर जाने लगे। इसके कुछ ही देर बाद कुसल मेंडिस भी शांत हो गए।

मोहम्मद सिराज ने सदीरा समाविक्रमा को किया एलबीडब्ल्यू

इसी ओवर की अगली गेंद पर कुसल मेंडिस ने एक रन लिया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने सदीरा समाविक्रमा को ओवर की पांचवीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। सिराज की यह गेंद सदीरा समाविक्रमा के पैर से पहले लगी और फिर उनके बल्ले से टकराई। मोहम्मद सिराज को पता था कि यह एलबीडब्ल्यू है और उन्होंने तुरंत अंपायर से अपील की। हालांकि फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया।

इसके बाद मोहम्मद सिराज ने कप्तान रोहित शर्मा को यह भरोसा दिलाया कि यह एलबीडब्ल्यू है जिसके बाद उन्होंने DRS की मांग की। डीआरएस में यह पक्का हो गया कि सदीरा समाविक्रमा एलबीडब्ल्यू है और भारत को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली। बता दें, अभी तक तीन वनडे मैच में मोहम्मद सिराज ने 7 गेंदों में सदीरा समाविक्रमा को तीन बार आउट किया है। सबसे खास बात यह है कि श्रीलंकाई बल्लेबाज अभी तक भारतीय तेज गेंदबाज के खिलाफ वनडे में एक रन भी नहीं बना पाए हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...