Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: दूसरे टेस्ट मैच के लिए कोलंबो पहुंची भारतीय टीम, ये रही वीडियो

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच गाॅल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 165 रनों से जीत हासिल की और टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

तो वहीं, अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त के कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के कोलंबो पहुंचने की एक वीडियो को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

Team India पहुंची कोलंबो

बता दें कि श्रीलंका का SSC ग्राउंड एक ऐसा मैदान है जहां मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ स्पिनरों को मदद मिलती है। यह बात दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अंतिम टीम चुनने में अहम भूमिका निभा सकती है। SSC की पिच का इतिहास रहा है कि यहां मजबूत स्पिन अटैक वाली टीमों को फायदा मिलता है, और अपनी अंतिम 11 खिलाड़ियों की टीम चुनते समय भारतीय टीम मैनेजमेंट इस बात का ध्यान रखेगा।

दूसरी ओर, इस मैच से पहले अगर इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय टीम मैनेजमेंट इस मैच में अनुभवी कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को खिलाने का विचार कर रही है। श्रीलंका के खिलाफ गाॅल में खेले पहले टेस्ट मैच में कुलदीप ने 103 रन खर्च करते हुए मात्र एक विकेट हासिल किया था। कुलदीप इस औसत प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकती है।

ये भी पढ़ें – 21 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

SM Trends: 21 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में साउथ दिल्ली सुपरस्ट्राइकर्स के लिए खेलने वाली युवा क्रिकेटर मेधावी बिधुड़ी की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी, नंबर 1 से बहुत ही जल्द कट सकता है सचिन का पत्ता 

Joe Root and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट दुनिया में फुटबाॅल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है। तो वहीं, आज के दौर में जहां...

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह 

Australia (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना मैदान पर खेला जाएगा। तो...

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर Imran Khan को शिफा इंटरनेशनल हाॅस्पिटल ट्रांसफर किया गया 

Imran Khan (Image Credit- Twitter X) Imran Khan moved to Shifa International Hospital from Adiala Jail: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही पूर्व कप्तान व प्रधानमंत्री इमरान खान...