Skip to main content

ताजा खबर

21 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

21 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस की नई पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस लगा रहे रिटेंशन और ट्रांसफर के कयास

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की एक गुप्त पोस्ट के बाद मुंबई इंडियंस (एमआई) ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। आगामी आईपीएल सीजन से पहले खिलाड़ियों के संभावित ट्रेडों के बारे में गहन अटकलों के साथ, फ्रेंचाइजी ने एमआई रंगों में हार्दिक की तस्वीरें साझा कीं। फ्रेंचाइजी के लिए मुश्किल आईपीएल 2026 के बाद ट्रेड अफवाहों ने हार्दिक को घेर लिया है।

2. ‘इस समय उन्हें टीम के साथ की जरूरत है’ गॉल में खराब प्रदर्शन के बावजूद अजिंक्य रहाणे ने कुलदीप यादव का समर्थन किया

भारत बनाम श्रीलंका के बीच गाॅल में पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, रहाणे ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा- “मैं चाहता हूँ कि कुलदीप यादव का हौसला बढ़ाया जाए। इस समय उन्हें टीम के साथ की जरूरत है। जब भी अहम मौके आए हैं, उन्होंने विकेट लिए हैं। हां, उन्हें यहां ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।”

“खेल में ये सब होता रहता है और कभी-कभी आपको सही लय नहीं मिल पाती। लेकिन, अगर हालात वैसे ही हों, तो मैं चाहूंगा कि कुलदीप को सपोर्ट किया जाए। वह मैच जिताने वाले बॉलर हैं। अगर टीम अभी उनका साथ देती है, तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

3. ‘सचिन तेंदुलकर विराट कोहली जितने मजबूत नहीं थे’ Ab de Villiers का चौंकाने वाला बयान आया सामने

हाल में ही एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “मुझे बहुत पहले के सचिन तेंदुलकर की याद आती है, जिन्होंने भारत के लिए वह ट्रेंड शुरू किया था। फिर भी, वह विराट कोहली जितने मजबूत नहीं थे, जो उनसे भी बेहतर थे। लेकिन, सचिन पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने दिखाया कि सब-कॉन्टिनेंट का बल्लेबाज होने के बावजूद, आप उछाल और सीमिंग वाली कंडिशंस में अच्छा खेल सकते हैं। विराट ने इसे आगे बढ़ाया और स्टैंडर्ड को और ऊंचा किया।”

4. SL vs IND 2026: दूसरे टेस्ट मैच के लिए कोलंबो पहुंची टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो पहुँच गई है। यह मैच राजधानी के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड पर खेला जाएगा, जो रविवार, 23 अगस्त को शुरू होगा और 27 अगस्त तक चलेगा।

भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ कोलंबो पहुँची है। उन्होंने गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीता था। यह मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त, 2026 के बीच खेला गया था। इस सीरीज में शुभमन गिल टेस्ट कप्तान के तौर पर टीम की कमान संभाल रहे हैं। कोलंबो में जीत या ड्रॉ होने पर भारत सीरीज अपने नाम कर लेगा। टीम इंडिया के कोलंबो पहुंचने की एक वीडियो को बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया।

5. ENG vs PAK: जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में तहलका, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी की

पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ली में जारी पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान, जो रूट 112 गेंद पर 66 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। रूट ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। भले ही रूट शतक से चूक गए लेकिन, बतौर खिलाड़ी एक बड़ा कारनामा अपने करियर में करने में सफल हो गए। वह अब टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी करने में सफल हो गए हैं। सचिन ने टेस्ट में 68 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, रूट भी ओवरऑल टेस्ट में अबतर 68 अर्धशतक जमाने का कमाल करने में सफलता हासिल कर ली है।

6. ENG vs PAK 1st Test: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन अली उस्मान ने ढाया कहर, इंग्लैंड की आधी टीम को अकेले कर दिया आउट

हेंडिग्ली के लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर 366 रन बना लिए हैं और 195 रन की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान की पहली पारी 171 रन पर सिमट गई थी। जवाब में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी की और 4 विकेट पर 220 रन बना लिए थे। इसके बाद अली उस्मान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आखिरी चार विकेट 40 रन के अंदर चटका दिए, जिससे खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 366 रन पर 8 विकेट हो गया। उस्मान ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह पाकिस्तान के पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर बन गए, जिसने इंग्लैंड की धरती पर फाइव विकेट हॉल पूरा किया है।

7. IND vs SL, 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने बदली टीम, शामिल किए दो नए बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद, श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किए हैं। श्रीलंका ने दो नए बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया है, ये दो बल्लेबाज कामिल मिशारा और सहान अराचिगे हैं, जो दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। बता दें कि गाॅल में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने  165 रनों से जीता था।

8. मानव सुथार को किससे बचाना चाहते हैं चेतेश्वर पुजारा? गॉल टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया से की खास अपील

श्रीलंका के खिलाफ गाॅल टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज मानव सुथार को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा बयान दिया है। पुजारा ने कहा कि आईपीएल खेलने के चक्कर में वह अपना नैचुरल वैरिएशन खो सकते हैं। पुजारा ने एक प्रोग्राम में कहा, “उसे संभालकर रखने की कोशिश करो…हर युवा खिलाड़ी छोटा फॉर्मेट खेलना चाहता होगा, लेकिन भारतीय टीम को उसे टेस्ट फॉर्मेट के लिए बचाकर रखना चाहिए।”

“वो IPL में खेलना चाहेगा, लेकिन इससे बचने की जरूरत है। मेरा मतलब है कि अगर उसे IPL में खेलने का मौका मिलता है तो ये अच्छी बात है लेकिन उसके लिए अपनी ताकत को मत बदलो। मानव सुथार जैसे गेंदबाज के लिए, जो गेंद को फ्लाइट कर रहा है, रेड बॉल क्रिकेट में धीमी गेंदबाजी करने के लिए तैयार है, उसे ये बदलने की जरूरत नहीं है, सिर्फ IPL के लिए खुद को मत बदलो।”

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह 

Australia (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना मैदान पर खेला जाएगा। तो...

SL vs IND: दूसरे टेस्ट मैच के लिए कोलंबो पहुंची भारतीय टीम, ये रही वीडियो

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच गाॅल में...

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर Imran Khan को शिफा इंटरनेशनल हाॅस्पिटल ट्रांसफर किया गया 

Imran Khan (Image Credit- Twitter X) Imran Khan moved to Shifa International Hospital from Adiala Jail: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही पूर्व कप्तान व प्रधानमंत्री इमरान खान...

ENG vs PAK: जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में तहलका, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी की

Joe Root (Image Credit- Twitter X) Joe Root record in Test Cricket: पाकिस्तान के खिलाफ हेंडिग्ली के लीड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में, इंग्लैंड के कप्तान...