Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: टेस्ट क्रिकेट में कौन है आगे श्रीलंका या भारत? जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स 

SL vs IND: टेस्ट क्रिकेट में कौन है आगे श्रीलंका या भारत? जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स 

SL vs IND (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। इस दौरे पर टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त के गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका दौरे पर होने वाले दोनों ही टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। इस लिहाज से दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।

दूसरी ओर, यह टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि भारतीय खेमा इस समय इंजरी का सामना कर रहा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बाएं हाथ के स्टाइलिस्ट बल्लेबाज साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण इस दौरे से बाहर हो चुके हैं। तो वहीं, श्रीलंका को घरेलू परस्थितियों का फायदा मिल सकता।

खैर, इस दौरे से पहले दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड मैचों की बात करें, तो भारतीय टीम का पलड़ा मेजबान श्रीलंका पर भारी नजर आ रहा है। साल 1982 से दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आ रही हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 46 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की, जबकि श्रीलंका 7 मैच जीतने में सफल रही है। साथ ही 17 मैच दोनों टीमों के बीच अभी तक ड्रा या फिर नो रिजल्ट वाले रहे हैं।

SL vs IND: हेड टू हेड रिकाॅर्ड टेस्ट में

कुल मैच खेले  46
श्रीलंका ने जीते 07
भारत ने जीते 22
ड्राॅ/नो रिजल्ट 17
सबसे पहला मैच सितंबर 17, 1982 (मैच ड्राॅ)
हालिया मैच मार्च 12, 2022 (भारत ने जीता)

SL बनाम IND की पहले टेस्ट के लिए संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, सारांश जैन, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

ये भी पढ़ें – अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से की बड़ी मांग, कहा ‘सरफराज खान की टेस्ट भूमिका स्पष्ट करें’ 

আরো ताजा खबर

मुझे BCCI प्रेसिडेंट, सेलेक्टर या हेड कोच बनना अच्छा लगेगा: हरभजन सिंह

BCCI and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने प्रशासनिक तौर पर भारतीय क्रिकेट की सेवा करने की इच्छा...

अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से की बड़ी मांग, कहा ‘सरफराज खान की टेस्ट भूमिका स्पष्ट करें’

R Ashwin and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन हाल में ही भारतीय टीम मैनेजमेंट से एक बड़ी मांग करते हुए नजर आए हैं। बता...

जियोहाॅटस्टार नहीं बल्कि यहां देख पाएंगे आप भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज

AFG vs IND T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने...

14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’ भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर...