Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: “ज्यादा ही Oversmart बन रहा है….”- ऋषभ पंत की खराब विकेटकीपिंग देख फैंस का ठनका माथा

SL vs IND: “ज्यादा ही Oversmart बन रहा है….”- ऋषभ पंत की खराब विकेटकीपिंग देख फैंस का ठनका माथा

Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच और सीरीज हारने की कगार पर खड़ी है। रन चेज में टीम की बल्लेबाजी क्रम फिर से ताश की पत्तों की तरह बिखर गई है। भारत ने 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 101 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग चर्चा का विषय बनी हुई है।

श्रीलंका की पारी के दौरान ऋषभ पंत द्वारा खराब विकेटकीपिंग देखने को मिली है। ऋषभ की गलती के वजह से भारत को महीश तीक्षणा का विकेट नहीं मिल पाया।

ऋषभ पंत ने बेल्स गिराने में लिया ज्यादा वक्त

श्रीलंका की पारी का 49वां ओवर कुलदीप यादव ने फेंका था। ओवर की आखिरी गेंद पर महीश तीक्षणा ने क्रीज से आगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया था, लेकिन वह गेंद को मिस कर गए। विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास तीक्षणा को स्टंप आउट करने का मौका था, क्योंकि वह क्रीज से काफी ज्यादा आगे बढ़ गए थे। लेकिन पंत ने बेल्स गिराने के लिए ज्यादा वक्त ले लिया।

इसके बाद ऑनफील्ड अंपायर ने तीसरे अंपायर की मदद ली। महीश तीक्षणा को लग रहा था कि वह आउट है, और वह तीसरे अंपायर के फैसले से पहले ही पवेलियन की ओर वापस जा रहे थे। रिप्ले में पता चला कि स्टंपिंग होने से पहले महीश तीक्षणा क्रीज में वापस लौट आए थे, ऐसे में तीसरे अंपायर ने तीक्षणा को नॉट-आउट करार दिया।

यहां देखें ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर फैंस के रिएक्शन-

श्रीलंका ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की थी। अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई थी। अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों में 96 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं पथुम निसांका ने 45 और कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 248 रन बोर्ड पर लगाए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...