Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND : भारत ने पहले टी-20 में श्रीलंका को रौंदा, दर्ज की 43 रनों से बड़ी जीत

SL vs IND

पल्लेकेले में श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 43 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने श्रीलंका के सामने 214 रनों का टारगेट रखा था, जिसके जवाब में मेजबान टीम 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

सूर्यकुमार-पंत के बल्ले से निकले रन

इससे पहले टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 213 रनों का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। हालांकि, पावरप्ले के बाद शुभमन गिल 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 21 गेंदों में 5 चौके व 2 छक्कों की मदद से 40 रनों का योगदान दे सकें।

मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली और 26 गेंदों में 8 चौके व 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 33 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने चार ओवर में 40 रन देकर चार विकेट झटके।

निसांका-मेंडिस की पारी गई व्यर्थ

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम शानदार शुरुआत के बावजूद 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 43 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। ओपनर्स पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने टीम को काफी सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरू में धीमा खेला, लेकिन फिर गियर बदला और पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी कर डाली।

कुसल मेंडिस ने सिर्फ 27 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पथुम निसांका ने भी 48 गेंदों में 79 रनों की जबरदस्त पारी खेली। अपनी पारी में निसांका ने 7 चौके और चार छक्के लगाए। जब तक वह क्रीज पर थे, श्रीलंका की उम्मीदें जीवित थी, लेकिन 15वें ओवर में अक्षर पटेल ने उन्हें चलता किया। इसके बाद इसी ओवर में अक्षर ने कुसल परेरा (20) को भी पवेलियन की राह दिखाई।

बाद के बल्लेबाजों में कामिंदु मेंडिस (12) ने जरूर संघर्ष दिखाया, लेकिन उनके अलावा कोई भी कुछ खास नहीं कर पाया। भारत की ओर से रियान पराग ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

4 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: आज (4 मार्च) पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड कोलकाता में एक-दूसरे से भिड़ेंगे साउथ अफ्रीका बुधवार, 4 मार्च...

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच...

3 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी! अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड...