
Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X)
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार वह टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज के रूप में उतरे थे, लेकिन बड़े मंच पर उनका बल्ला खामोश रहा। बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी उनसे कुछ आसान कैच छूटे, जिससे सवाल उठने लगे हैं कि क्या उन्हें सेमीफाइनल में जगह मिलनी चाहिए।
अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। पहले ही मैच में वह शून्य पर आउट हुए, लेकिन अगले मुकाबले में शतक जड़कर अपनी प्रतिभा साबित कर दी। 2025 उनके लिए शानदार साल रहा। एशिया कप में उन्होंने 314 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उनका स्ट्राइक रेट 249 से ज्यादा रहा।
लेकिन वर्ल्ड कप शुरू होते ही उनकी लय टूट गई। अमेरिका के खिलाफ वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी स्पिनरों के सामने संघर्ष करते दिखे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल सके। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों में 55 रन बनाकर वापसी के संकेत दिए, जिससे प्रशंसकों को राहत मिली।
हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में वह फिर असफल रहे। 11 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए और फील्डिंग में भी दो कैच छोड़े। ऐसे में सेमीफाइनल से पहले टीम प्रबंधन के सामने बड़ा सवाल है।
अगर अभिषेक को बाहर किया जाता है तो संजू सैमसन और ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं। रिंकू सिंह भी विकल्प हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन भी खास नहीं रहा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अगर अभिषेक चल पड़े तो इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा असर डाल सकते हैं। इसलिए टीम को फैसला सोच-समझकर लेना होगा।
29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

