Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS 2025: स्टीव स्मिथ को ट्रोल करना आलोचकों को पड़ गया भारी, अनुभवी बल्लेबाज ने लगाई सबकी क्लास

SL vs AUS 2025: स्टीव स्मिथ को ट्रोल करना आलोचकों को पड़ गया भारी, अनुभवी बल्लेबाज ने लगाई सबकी क्लास

Steve Smith (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने उन सभी आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जिन्होंने उनकी कप्तानी पर सवाल उठाया है। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया को अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसमें स्टीव स्मिथ को कंगारू टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

स्टीव स्मिथ ने कहा कि टीम का वातावरण काफी अच्छे शेप में है और उन्हें से कोई मतलब नहीं है कि बाहरी लोग क्या बोल रहे हैं।

द सिडनी मार्निंग हेराल्ड पर बात करते हुए स्टीम स्मिथ ने कहा कि, ‘सभी लोग अपनी मर्जी के मालिक हैं। उन्हें जो कहना है वो कह सकती है। टीम का वातावरण काफी समय से अच्छा रहा है और लोगों को जो कहना है उन्हें कहने दिया जाए मुझे इससे कोई भी मतलब नहीं है।’

स्टीव स्मिथ ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया

स्टीव स्मिथ ने आगे कहा कि, ‘पैट कमिंस अच्छे कप्तान रहे हैं और मैं भी उन्हीं की तरह अपना प्रदर्शन दुनिया के सामने रखना चाहूंगा। यह काफी अच्छा दौरा होने वाला है। मैं स्पिन को काफी अच्छी तरह से खेल सकता हूं और उपमहाद्वीप में भी हम लोग योजना के तहत जीत सकते हैं। फिलहाल सभी खिलाड़ी काफी अच्छे वातावरण में है और मैं आने वाली चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट 29 जनवरी से खेलना है। इस सीरीज के दोनों मैच गले में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उन्हें फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है।

स्टीव स्मिथ की बात की जाए तो टीम इंडिया के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था। अब यह देखना बेहद जरूरी होगा कि श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं?

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...