Skip to main content

ताजा खबर

SL vs AUS: पहले टेस्ट के खेल के पहले दिन उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ने जड़ा बेहतरीन शतक, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के ऊपर बनाया हुआ है दबाव

SL vs AUS: पहले टेस्ट के खेल के पहले दिन उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ने जड़ा बेहतरीन शतक, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के ऊपर बनाया हुआ है दबाव

Australia Cricket (Pic Source-X)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट गाले में शुरू हो चुका है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। खेल का पहला दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं। बेहतरीन सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 210 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 147* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि स्टीव स्मिथ ने 188 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 104* रन बना लिए हैं।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। पहले दिन के खेल के खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 195* रन की साझेदारी कर ली है। यही नहीं स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन भी पूरे कर लिए हैं जबकि यह अनुभवी बल्लेबाज का 35वां टेस्ट शतक है।

इससे पहले ट्रेविस हेड ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली। ट्रेविस हेड ने इस मैच में पहली गेंद से ही आक्रामक क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर आउट हो गए।

पहले दिन का खेल रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम

पहले दिन का खेल पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। श्रीलंका के गेंदबाजों ने खेल के पहले दिन निराशाजनक गेंदबाजी की है। अगर श्रीलंका को इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें दूसरे दिन अच्छी गेंदबाजी करनी होगी और बल्लेबाजों को भी अपनी भूमिका शानदार तरह से निभानी होगी।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है और उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में यह महत्वपूर्ण मैच खेलना है जिसकी शुरुआत 11 जून से हो रही है। फिलहाल कंगारू टीम श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...