Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटे गिल, कर्नाटक के खिलाफ लगाया शानदार शतक

Shubman Gill (Photo Source: X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, इससे पहले टीम के बड़े खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि वो चिंता कुछ हद तक कम होती हुई नजर आ रही है। दरअसल शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी में शतक लगाकर टेंशन थोड़ी कम की है। गिल का यह शतक कर्नाटक के खिलाफ मैच की दूसरी पारी में आया।

Shubman Gill ने जड़ा शानदार शतक

हालांकि उनका यह शतक भी टीम की हार को नहीं टाल पाया। पहली पारी में पंजाब की टीम मात्र 55 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसके जवाब में कर्नाटक ने पहली पारी में 475 रन बनाए थे। शुभमन गिल के शतक के बावजूद पंजाब की टीम दूसरी पारी में 213 ही रन बना पाई। उन्हें इस मैच में पारी और 207 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

शुभमन गिल 171 गेंदों पर 14 चौकों और 3 गनगनचुंबी छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। उन्हें श्रेयस गोपाल ने LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि गिल के इस शतक के बाद कोच गौतम गंभीर ने भी राहत की सांस ली होगी। हाल ही में हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में गिल समेत कई भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा था। उस हार के बाद ही बोर्ड ने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना का निर्देश दिया था।

Virat Kohli भी खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

गिल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे स्टार प्लेयर भी कई साल के बाद इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए। गिल के अलावा जडेजा अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित करने में कामयाब रहे, मगर रोहित-जायसवाल और पंत का बल्ला बिल्कुल नहीं चला।

रणजी का अगला राउंड 30 जनवरी से खेला जाएगा। उस राउंड में विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे। गर्दन में दर्द के कारण कोहली 23 जनवरी से शुरू हुए 6ठे राउंड में नहीं खेले थे। उनके अलावा केएल राहुल ने भी हिस्सा नहीं लिया था, उनकी कोहनी में दिक्कत थी।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK, Super 8: बारिश फिर करेगी मजा किरकिरा! जाने कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

ENG vs PAK, Super 8: pitch and weather report (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के एक अहम मुकाबले में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।...

T20 WC 2026: ‘इस जीत से साबित हुआ कि भारत को हराया जा सकता है’ सुपर 8 में जीत के बाद बोले डेविड मिलर

David Miller (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर बड़ा संदेश दिया है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड...

T20 WC 2026, ZIM vs WI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया, प्लेइंग XI पर डालें नजर

T20 WC 2026, ZIM vs WI: Zimbabwe opted to bowl first (image via JioHotstar) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस...

सैंडपेपरगेट कांड के 8 साल बाद साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, पढ़ें बड़ी खबर 

Steve Smith (Image Credit- Twitter X) काफी लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलती हुई नजर आने वाली है। हाल में ही साउथ अफ्रीका ने...