Skip to main content

ताजा खबर

सैंडपेपरगेट कांड के 8 साल बाद साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, पढ़ें बड़ी खबर 

Steve Smith (Image Credit- Twitter X)
Steve Smith (Image Credit- Twitter X)

काफी लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलती हुई नजर आने वाली है। हाल में ही साउथ अफ्रीका ने होम कैलेंडर की घोषणा की है, जिसमें साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर होगी। यह साल 2018 में चर्चित सैंडपेपरगेट कांड के बाद, ऑस्ट्रेलिया का पहला साउथ अफ्रीका दौरा होगा।

9 अक्टूबर से किंग्समीड, डरबन में खेले गए पहले मुकाबले से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। हालांकि, इससे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 से 30 सितंबर के बीच के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से सेंट जाॅर्ज पार्क, Gqeberha और फिर टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला 27 अक्टूबर से न्यूजीलैंड्स, केपटाउन में खेला जाएगा।

क्या था सैंडपेपरगेट कांड?

बता दें कि साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्राॅफ्ट कप्तान स्टीव स्मिथ व उपकप्तान डेविड वाॅर्नर के निर्देश पर सेंडपेपर से गेंद को रगड़ते हुए नजर आए, जिससे गेंद ज्यादा मूवमेंट करे, और ऑस्ट्रेलिया को फायदा पहुंचे।

हालांकि, बाद में जब ऑस्ट्रेलिया के ये चाल पकड़ी गई, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट जगत में जमकर थू-थू हुई। इस मामले पर एक्शन लेते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर पर 1-1 साल और कैमरन बेनक्राॅफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया था। तो वहीं, स्मिथ और वाॅर्नर ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही कोच डैरन लेहमैन ने भी टीम के हित में हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

चूंकि अब डेविड वाॅर्नर रिटायर हो चुके हैं। तो आखिरी बार साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, नाथन लियोन व मिचेल स्टार्क दोबारा साउथ अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरा 2026 का फुल शेड्यूल

वनडे सीरीज

पहला मैच – 24 सितंबर, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन

दूसरा मैच – 27 सितंबर, वांडडर्स स्टेडियम, जोहानिसबर्ग

तीसरा मैच – 30 सितंबर, जेबी मार्क ओवल मैदान, Potchefstroom

टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट – 9-13 अक्टूबर, किंग्समीड स्टेडियम, डरबन

दूसरा टेस्ट – 18-22 सितंबर, सेंट जाॅर्ज पार्क, Gqeberha

तीसरा टेस्ट – 27-31 अक्टूबर, न्यूजीलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन

আরো ताजा खबर

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...