Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill का शतक पूरा होने के बाद, स्टेडियम में मौजूद उनके पिता की खुशी देखने लायक थी

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ पंत के अलावा दूसरी पारी में Shubman Gill का बल्ला भी खूब चला था, इस दौरान गिल ने चेन्नई के मैदान पर अपना शतक जड़कर आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया। दूसरी ओर गिल के पिता उनका हर एक मैच देखने पहुंच जाते हैं, ऐसा ही कुछ बार भी देखने को मिला और अब इस बल्लेबाज के पिता का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

नाबाद लौटे थे बल्लेबाज Shubman Gill

बांग्लादेश के खिलाफ पंत तो 109 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन बल्लेबाज Shubman Gill नाबाद पवेलियन लौटे। जब कप्तान रोहित ने पारी घोषित करने का ऐलान किया था, तब तक गिल ने 119 रन बना लिए थे। अपनी पारी में इस बल्लेबाज ने 176 गेंदों का सामना किया था, साथ इस दौरान उन्होंने 10 चौकों के अलावा 4 छक्के भी मारे थे। वहीं पहली पारी में शुभमन गिल ने 8 गेंदों का सामना किया था और फिर वो शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे।

Shubman Gill के पिता का ये वीडियो बहुत पसंद आएगा आपको

*बल्लेबाज Shubman Gill के पिता का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
*इस वीडियो में शुभमन का शतक देख हद से ज्यादा खुश नजर आए उनके पिता।
*गिल के पिता Lakhwinder Singh ने स्टेडियम में लाइव देखी थी उनकी सेंचुरी ।
*जिसके बाद गिल के पिता बजा रहे थे स्टैंड में खड़े होकर जमकर तालियां भी।

एक नजर डालते हैं Shubman Gill के पिता के वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Bharat Army (@thebharatarmy)

शतक का जश्न कुछ इस तरह मनाया था इस बल्लेबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आगे की सीरीज के लिए शुभ संकेत मिले टीम इंडिया को

जी हां, आगे टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी टेस्ट सीरीज खेलनी है, ऐसे में रोहित के बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से शुभ संकेत दिए हैं। जहां गिल और पंत ने धाकड़ बल्लेबाजी कर शतक जड़ा है, वहीं दूसरी ओर यशस्वी भी लय में नजर आए। साथ ही अश्विन भी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल कर रहे हैं, लेकिन विराट और रोहित का बल्लेबाजी में फेल होने टीम के लिए थोड़ा चिंता का विषय है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...