Skip to main content

ताजा खबर

Shreyas Iyer ने बताई अपने मन की बात, खुद के खेल से जुड़ी हर चीज को लेकर शेयर किए जज्बात

Shreyas Iyer ने बताई अपने मन की बात खुद के खेल से जुड़ी हर चीज को लेकर शेयर किए जज्बात

Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

आज से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है, जहां इस सीरीज में Shreyas Iyer भी आपको खेलते हुए नजर आएंगे। दूसरी ओर अय्यर का एक खास वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें वो खुद को लेकर कई अहम बयान दे रहे हैं।

ज्ञानी Shreyas Iyer की बात नहीं सुनी क्या आपने?

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें Shreyas Iyer अपने मन की बात बता रहे हैं। वीडियो के आगाज के साथ अय्यर ने कहा कि- जो मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक मिला, उस बीच मैंने काफी कुछ सीखा। मैं सच बताओ तो मैं सफलता के पीछे नहीं भागता हूं, मैं एक तरह के रूटीन और तैयारियों को फॉलो करता हूं जो मुझे सफलता की ओर लेकर जाता है। आगे श्रेयस ने कहा कि- मेरे लिए मैं खुद ही चैंपियन हूं, ये सभी कुछ आपके दिमाग में है और आप ही खुद अपने आपको सपोर्ट करते हो। आप खुद ही अपने आपको एक लेवल से दूसरे लेवल पर आगे बढ़ाते हो, मैं हमेशा कहता हूं कि मैं present में रहना पसंद करता हूं और मैं Grateful हूं की मैंने 2024 में इतने खिताब जीते।

अभी फोकस ODI क्रिकेट पर है

साथ ही बल्लेबाज ने बोला की- आपकी जर्नी आपको काफी कुछ सीख देती है, कभी आप हारते हो कभी जीत अपने नाम करते हैं और काफी अनुभव होता है। अय्यर ने आखिर में कहा कि- अगर आप किसी चीज के पीछे भागेंगे, तो आप उसे हासिल कर लेंगे और उसकी भी एक जर्नी होती है। जितनी सफलता आप हासिल करोगे, उतना आपका down to earth रहना होगा। मैं कभी भी खुद को कम नहीं समझता, लोग आपके बारे मैं काफी कुछ बोलते हैं लेकिन आखिर में खुद पर किया गया विश्वास काम में आता है। मेरा फोकस सिर्फ ODI क्रिकेट पर होगा, मुझे टीम इंडिया की जर्सी को पहनाना हमेशा अच्छा लगता है।

Shreyas Iyer का ये वीडियो आया है सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

स्वैग में रहता है ये खिलाड़ी हमेशा

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

इस बार पंजाब टीम की कप्तानी करेंगे अय्यर

*इस बार मेगा ऑक्शन में पंजाब टीम ने श्रेयस अय्यर को किया था अपने नाम ।
*स्टाइलिश बल्लेबाज को टीम ने 26 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा था।
*साथ ही श्रेयस अय्यर ही करेंगे पंजाब टीम की इस सीजन से कप्तानी।
*KKR ने इस खिलाड़ी की कप्तानी में जीता था IPL 2024 का खिताब।

আরো ताजा खबर

19 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर भारतीय ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को बुधवार (17 जून) को...

Women’s T20 WC 2026: भारत के विश्व कप अभियान को तगड़ा झटका! श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा

Shreyanka Patil ruled out of T20 WC (image via getty) भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ऑफ स्पिनर श्रेयंका...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...